फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: डांस फ्लोर पर धमाल मचाते लड़के का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- देसी माइकल जैक्सन

Tue, 02 Jun 2026 01:22 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dance Video: वीडियो में एक लड़का माइकल जैक्सन के अंदाज में डांस फ्लोर पर शानदार मूव्स करता नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद लोग उसके टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन
माइकल जैक्सन स्टाइल में डांस करता लड़का - फोटो : @vivek_dancer_str
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: शादी या किसी समारोह में कभी-कभी डांस फ्लोर पर लोगों को ऐसा टैलेंट देखने को मिल जाता है। जिसे देखने के बाद लोग उस टैलेंट की तारीफ करते नहीं थकते हैं।  हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़का माइकल जैक्सन के अंदाज में डांस फ्लोर पर शानदार मूव्स करता नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद लोग उसके टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लड़के ने अपने जबरदस्त डांस से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 

विज्ञापन



 

वीडियो में एक लड़का काले कपड़ों में डांस फ्लोर पर अपनी मस्ती में डांस करता नजर आता है। जहां लोग सिर पर टोपी या पगड़ी पहनकर डांस करते हैं, वहीं इस लड़के ने थाली जैसे दिखने वाले एक स्टील के बर्तन को अपना फैशन स्टाइल बना लिया है। डांस करने के दौरान जब लोगों की नजर उसके सिर पर रखे उस थाली जैसे बर्तन पर जाती है तो लोग हैरान रह जाते हैं। इसके बाद लड़का जैसे ही फ्लोर पर डांस करना शुरू करता है।

Viral Video: मगरमच्छ और हिप्पो के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

 

डांस करते-करते लड़का ऐसे-ऐसे मूव्स दिखाता है, जिसे देखने वाले दंग रह जाते हैं। उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई प्रोफेशनल डांसर स्टेज पर उतर आया हो। लड़के के स्टेप्स इतने स्मूद और कॉन्फिडेंस से भरे होते हैं कि लोगों को पॉप सॉन्ग के किंग माइकल जैक्सन की याद आ जाती है। बता दें कि माइकल जैक्सन अपने शानदार और अनोखे डांस मूव्स, विशेष रूप से 'मूनवॉक' के लिए पूरी दुनिया में मशहूर थे। 

 

डांस फ्लोर पर डांस करते लड़के के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अब तक 4 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 10 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। तो वहीं लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- भाई ने तो बर्तन को ही अपना हथियार बना लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- धाकड़ परफॉर्मेंस, तो वहीं कई यूजर्स उसे देसी माइकल जैक्सन कहकर बुला रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें