कला किसी उम्र या पहचान की मोहताज नहीं होती है। हुनर के साथ आत्मविश्वास और दिल से की गई परफॉर्मेंस हर किसी को दीवाना बना देती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नन्हे लड़के का शानदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है। बच्चे ने अपने डांस से लोगों का दिल जीत लिया है। मराठी के मशहूर गाने अप्सरा आली पर बच्चे के शानदार डांस किया है। उसके मूव्स और कमाल के एक्सप्रेशंस देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उसे न्यू-एज नटराज तक कह रहे हैं।
डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस ने जीता लोगों का दिल
वायरल वीडियो में नन्हा बच्चा अप्सरा आली की धुन पर पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस कर रहा है। उसके हर स्टेप में गजब की ऊर्जा और चेहरे पर शानदार एक्सप्रेशंस नजर आ रहा है। संगीत की लय के साथ उसके डांस का तालमेल गजब का है। खास बात यह है कि इतनी कम उम्र में भी वह जितनी सहजता और आत्मविश्वास के साथ डांस कर रहा है, वह लोगों का दिल जीता रहा है।
बच्चे की परफॉर्मेंस देखकर आसपास मौजूद कई लोग तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ा रहे हैं, तो कोई उसके डांस को देखकर मुस्कुरा रहा है। कुछ बच्चे उसके स्टेप्स कॉपी करने की कोशिश भी कर रहे हैं। देखते ही देखते वहां का माहौल किसी छोटी-सी डांस पार्टी जैसा बन जाता है।
वायरल वीडियो: नाले में गिरा बच्चा तो सब्जी वाला बना फरिश्ता, जान जोखिम में डालकर बचाई जान
अप्सरा आली पर परफॉर्म करना आसान नहीं
बच्चे ने जिस गाने पर डांस किया है, वह मराठी सिनेमा के लोकप्रिय गानों में शामिल अप्सरा आली है। यह गाना साल 2013 की फिल्म नटरंग का है, जिसमें अभिनेत्री अमृता खानविलकर ने शानदार लावणी परफॉर्मेंस दी थी। इस गाने का संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है, तो वहीं इसे बेला शेंडे ने गाया है।
तेज लय, आकर्षक भाव-भंगिमाओं और ग्रेसफुल मूव्स के लिए प्रसिद्ध इस गाने पर डांस करना आसान नहीं है। लेकिन नन्हे कलाकार ने जिस अंदाज में इसके स्टेप्स और एक्सप्रेशंस दिया है, उसने दर्शकों को प्रभावित कर दिया है। उसकी परफॉर्मेंस देखकर साफ लगता है कि संगीत और डांस के प्रति उसका लगाव कितना गहरा है।
दिल जीत लेगा ये नजारा! लंगूर ने दुकानदार को लगाया गले, वायरल वीडियो देखकर भावुक हुए लोग
डांस वीडियो देखने के लिए यहां पर करें क्लिक...
वीडियो देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और इसे बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं। बच्चे के टैलेंट की लोग तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने बच्चे को भविष्य का शानदार डांसर बताया है, तो कुछ लोगों ने उसके आत्मविश्वास और एक्सप्रेशंस की जमकर तारीफ की है।