फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blood Rain in Iran: ईरान में समुद्र का पानी हुआ लाल, क्या सच में हुई खून की बारिश, जानिए आखिर क्या है रहस्य

Sat, 15 Mar 2025 01:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Blood Rain in Iran: क्या आपने कभी खून की बारिश देखी है या इसके के बारे में सुना है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दिख रहा है बारिश के बाद समुद्र की जमीन और समुद्र का पानी खून की तरह लाल हो गया है।
विज्ञापन
1 of 5
ईरान में समुद्र का पानी हुआ लाल - फोटो : Instagram
Blood Rain in Iran: क्या आपने कभी खून की बारिश देखी है या इसके के बारे में सुना है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दिख रहा है बारिश के बाद समुद्र की जमीन और समुद्र का पानी खून की तरह लाल हो गया है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे खून की बारिश बता रहे हैं, तो कई लोगों का कहना है कि कयामत आने वाली है। 

यह ईरान के एक समुद्र तट की है। जब वहां की रेत और पानी अचानक बारिश के बाद खून की तरह लाल रंग में बदल गए। इस नजारे नें लोगों को डरा दिया है, क्योंकि इस तरह का नजारा बेहद कम देखने को मिलता है। कोई इसे खून की बारिश बता रहा है, कोई इसे किसी शक्ति का प्रभाव, तो कोई जलवायु परिवर्तन का असर बता रहा है। क्या यह सच में खून की बारिश है या ऐसा किसी सुपर पावर की वजह से हुआ? हम आपको अपनी इस खबर में पूरी कहानी विस्तार से बताते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या सच में ईरान में हुई खून की बारिश - फोटो : Instagram
क्या है खून की बारिश का सच?

यह पूरा मामला ईरान के ईरान का होर्मुज आइलैंड का, जहां तेज बारिश की वजह से सिल्वर एंड रेड बीच का पानी खून की तरह लाल हो गया है। अब इसके पीछे की वजह कोई और नहीं है, बल्कि यहां की खास मिट्टी है। होर्मुज आइलैंड की मिट्टी कई मायने में बेहद खास है। खूबसूरत सुनहरी नहरें, समंदर और मोहक नमक की खदानों की वजह से ईरान का होर्मुज आइलैंड पर जन्नत की तरह नजारा दिखता है।



 
विज्ञापन

3 of 5
ईरान में समुद्र का पानी हुआ लाल, आखिर क्या है वजह - फोटो : Instagram
होर्मुज आइलैंड की मिट्टी में बहुत अधिक आयरन ऑक्साइड मौजूद हैं, जिसकी वजह से यहां की मिट्टी लाल है। जब यहां तेज बारिश होती है, तो यह बहकर पानी में मिल जाती है और पानी लाल दिखाई देता है। लाल बीच और लाल पानी कोई आम जगह नहीं है। सोशल मीडिया पर बारिश का वीडियो वायरल होने के बाद लोग यहां के बारे में जानना चाहते हैं और यहां नजारा देखने के लिए पहुंच रहे हैं। 

Dangerous Tribe: दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, शौक में करते हैं इंसानों की हत्या, जवान होते ही काट देते हैं लड़कियों के होंठ

4 of 5
बारिश के बाद लाल पानी का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : Instagram
ईरान की पर्यटन वेबसाइट के मुताबिक, यहां की मिट्टी की मांग बहुत अधिक है। कई सालों से इसे कपड़ों की रंगाई के लिए, काॅस्मेटिक और ग्लास समेत कई इंडस्ट्री के लिए इसका निर्यात भी किया जा रहा है। होर्मुज आइलैंड को रैनबों आईलैंड भी कहा जाता है। 

Himba Tribe Women: सिर्फ शादी के दिन पानी से नहाती हैं इस जनजाति की महिलाएं, जानिए इनके बारे में रोचक बातें...

 

Surya Grahan 2025: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए समय और तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खून की बारिश का सच - फोटो : Instagram
नासा अर्थ ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक,  होर्मुज आइलैंड में लाल मिट्टी के अलावा 70 तरह के मिनरल पाए जाते हैं। इसके अलावा यहां की मिट्टी में लाल, पीले और नारंगी रंग के क्ले कार्बोनेट सेल और आयरन से भरपूर पत्थरों की कई परतें मौजूद हैं। यह मिनरल पानी के संपर्क में जैसे जैसे आते हैं, इनकी रंग बिरंगी परत बनती जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें