सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो हमें हैरान कर देता है। कभी इंसानों की गलती से हादसा हो जाता है तो कभी जानवरों की दुनिया से ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक सवार अनजाने में अपनी जान जोखिम में डाल बैठता है। हुआ यूं कि उसने गलती से एक सांप को कुचल दिया और फिर वही सांप पलटकर उसे डस लेता है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में साफ दिखाई देता है कि सड़क के बीचों बीच एक सांप रेंग रहा होता है। तभी अचानक एक बाइक सवार उस रास्ते से गुजरता है और उसे शायद सड़क पर पड़े सांप का अंदाजा ही नहीं होता। नतीजा यह होता है कि उसकी बाइक सीधे उस सांप पर चढ़ जाती है। झटका लगने से सांप बुरी तरह घायल हो जाता है। लेकिन इसी बीच जब बाइक सवार अपनी गाड़ी पीछे करता है तो सांप झट से पलटवार कर देता है और उसके पैर पर डंस मार देता है।
बाइक सवार के पैरों पर डस लेता है सांप
सबसे हैरानी की बात तो यह थी कि बाइक सवार को शुरुआत में इस बात का एहसास ही नहीं हुआ कि उसे सांप ने काट लिया है। वह पहले तो आराम से बाइक आगे बढ़ाने की कोशिश करता है, लेकिन जैसे ही उसकी नजर पीछे पड़े उस सांप पर पड़ती है, उसके होश उड़ जाते हैं। डर के मारे उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो बाइक समेत गिर जाता है।
दो हिस्सों में बंटा सोशल मीडिया
वीडियो देखकर ये साफ नहीं हो पाता कि बाइक सवार की हालत आगे कैसी रही, उसकी जान बची या नहीं, इसकी कोई पक्की जानकारी नहीं है। लेकिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है। कुछ लोगों ने कहा कि गलती से बाइक सांप पर चढ़ गई, सांप ने आत्मरक्षा में डंसा। वहीं कुछ ने बाइक सवार को दोषी ठहराया और कहा कि सड़क पर ध्यान से चलना चाहिए था।
लोगों ने दी अपनी राय
वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने अपनी-अपनी राय दी। एक ने लिखा, “सांप बेचारा अपने बचाव में था, इंसान गलती से नहीं बल्कि लापरवाही से नुकसान पहुंचाता है।” दूसरे ने लिखा, “अगर उसे पहले सांप दिख जाता तो शायद वो रास्ता बदल लेता।” कुछ लोगों ने तो इसे कर्म का खेल बताया, “जो प्रकृति के साथ गलत करता है, उसे उसी पल सजा मिल जाती है।”