फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: तीन दिन से हनुमान जी की परिक्रमा कर रहा कुत्ता, वीडियो वायरल होने के बाद उमड़ी लोगों की भीड़

Wed, 14 Jan 2026 05:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हनुमान जी की मूर्ति का एक कुत्ता तीन दिन से परिक्रमा कर रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों के आस्था और रहस्य की चर्चा शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
तीन दिन से हनुमान जी की परिक्रमा कर रहा कुत्ता - फोटो : X/@Anti_LJ_Force
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक गांव में कुत्ता हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करते हुए देखा गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह कुत्ता बिना रुके तीन दिन से परिक्रमा कर रहा है। बताया जा रहा है कि थक जाने पर मूर्थि के सामने बैठ जाता है। 

विज्ञापन


घटना को आस्था से जोड़ रहे हैं लोग

  • ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली, तो मंदिर में भीड़ जमा हो गई। इस पूरी घटना को लोग आस्था से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह रहस्यमयी है।

 

  • बिजनौर के नगीना तहसील के गांव नंदपुर में हनुमान जी का एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति के चारों तरफ कुत्ता तीन दिन से परिक्रमा कर रहा है और जब थक जाने पर चबूतरे में बैठ जाता है। ठंड में कुत्ता हनुमान जी की मूर्ति के पास ही रह रहा है और कहीं नहीं जा रहा है। 



नहीं खा रहा है खाना

  • मंदिर में तीन दिन से हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा कुत्ता तीन से परिक्रमा कर रहा है और थक जाने पर वही चबूतरे में बैठ जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रामीणों ने उसे खाने के लिए भी दिया, लेकिन वो कुछ खाता भी नहीं है।

विज्ञापन

Makar Sankranti: क्यों और कब से मई-जून में मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानिए क्या है वैज्ञानिक वजह

देखने के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़ 

  • लोगों ने बताया कि उसके ऊपर एक कबूतर भी आकर बैठा, लेकिन कुत्ता बिना थके, बिना रुके बजरंगबली की परिक्रमा करता रहा। कुत्ते के तीन से लगातार परिक्रमा करने से ग्रामीण हैरान हैं। 

 

  • ग्रामीणों ने कहा कि कुत्ता तीन दिन से हनुमान मंदिर की मूर्ति के पास बैठता है और फिर परिक्रमा करने लगता है। भगाने पर भी कुत्ता यहां से नहीं जा रहा है। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


Viral Video: प्यार का इजहार बना मुसीबत, बर्गर में छुपी अंगूठी निगल गई लड़की, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

  • कुत्ते की परिक्रमा को लेकर अन्य गांव वालों की भीड़ जमा हो रही है। ग्रामीणों ने हनुमान मूर्ति के सामने पन्नी डाल दी, ताकि उसे ठंड से राहत मिल सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें