Viral Video: सड़क पर पड़ा 500 का नोट उठाना पड़ सकता है भारी, पुलिस ने किया खतरनाक स्कैम को लेकर अलर्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में बच्चा गुस्से से भरे चेहरे के साथ बार-बार कहता नजर आता है, स्कूल तोड़ दूंगा, आपका स्कूल बर्बाद कर दूंगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि, टीचर ने उसे पढ़ाई को लेकर डांट दिया था, लेकिन डांट खाने के बाद बच्चा चुप रहने या माफी मांगने की बजाय ऐसे गुस्से भरे अंदाज में प्रतिक्रिया देता है कि पूरी क्लास हंसने लगती है। बच्चे की बात सुनकर टीचर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। टीचर जब उसे अपने पास बुलाते हैं तो उसका सारा गुस्सा अचानक गायब हो जाता है और वह रोने लगता है, लेकिन जैसे ही वह थोड़ा दूर जाता है, फिर से उसी जोश में आकर स्कूल तोड़ने की बात दोहराने लगता है।
मजेदार पल जो हमेशा साथ रहते हैं
बच्चे की उम्र काफी कम लग रही है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, वह पहली या दूसरी कक्षा का छात्र हो सकता है। नन्हे बच्चे के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। साथ ही साथ ये वीडियो इस बात की भी याद दिलाता है कि, क्लासरूम सिर्फ़ पढ़ाई-लिखाई की जगह नहीं होती, बल्कि वहां ऐसे कई अनपेक्षित और मजेदार पल भी होते हैं जो हमेशा हमारे साथ रहते हैं।
Viral: US के अपार्टमेंट से ज्यादा पसंद आए भारत के फ्लैट, अमेरिकी महिला ने की दोनों देशों के घरों की तुलना
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे मजेदार रिएक्शन
नन्हे बच्चे के वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। बच्चे का मासूम अंदाज, गुस्सा और आत्मविश्वास देखकर इंटरनेट यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, गुस्सा तो देखो, लेकिन चेहरे की मासूमियत भी कमाल है। दूसरे यूजर ने लिखा, ये बच्चा बड़ा होकर जरूर कुछ बड़ा करेगा। वहीं कुछ यूजर्स उसे असली कैरेक्टर और भोकाली बच्चा तक कह रहे हैं।