फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: एम्बुलेंस में बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, लोग बोले- बस शादी में टाइम पर पहुंचना जरूरी है

Mon, 27 Jul 2026 11:03 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर बिहार से एक बरात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बराती इमरजेंसी एम्बुलेंस में बैठकर शादी में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर शादी में मौजूद मेहमानों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 
विज्ञापन
दूल्हा एम्बुलेंस में बरात लेकर पहुंचा - फोटो : @mdnoushad29
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Wedding Funny Viral Video In Hindi: शादियों में दूल्हा अपनी बरात के साथ कई गाड़ियों के लंबे काफिले या फिर सजी-धजी घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचता है। लेकिन इस बार एक दूल्हा ऐसी सवारी से दुल्हन के घर पहुंचा जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर बिहार से एक बरात का ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बराती लग्जरी कार या शानदार गाड़ियों की जगह इमरजेंसी एम्बुलेंस में बैठकर शादी में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

Viral Video: भगवान से बारिश की प्रार्थना करती लड़की ने किया शानदार डांस, वायरल हुआ वीडियो
 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शादी वाले घर में बरात की गाड़ियों का लंबा काफिला पहुंचता है। एक-एक करके कई गाड़ियां शादी के वेन्यू के पास आकर रुकती हैं, लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब इस काफिले के बीच में मरीज ले जाने वाली एम्बुलेंस आकर रुकती है। शुरुआत में तो लड़की वालों को लगा कि शायद किसी बराती की तबीयत खराब हो गई है या कोई इमरजेंसी आ पड़ी है। 

विज्ञापन

एम्बुलेंस के दरवाजे खुले और अंदर का नजारा देखकर सब दंग रह गए। कुछ पल के लिए वहां मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए कि, यह एम्बुलेंस मरीज नहीं, बल्कि दूल्हे की अनोखी बारात लेकर आई है। एम्बुलेंस के अंदर कोई मरीज या डॉक्टर नहीं, बल्कि सज-धजकर आए बराती अगली सीट से लेकर पीछे मरीज के लेटने वाली जगह तक ठसाठस भरे हुए थे। 

 


आमतौर पर दूल्हा सजी-धजी घोड़ी पर बैठकर बैंड-बाजे के साथ दुल्हन के घर या विवाह स्थल में बरात के साथ प्रवेश करता है। आजकल कई दूल्हे महंगी या सजाई गई कार में बरात लेकर पहुंचते हैं, तो वहीं कुछ लोग शाही अंदाज दिखाने के लिए पुरानी क्लासिक कार या घोड़ों से खींची जाने वाली बग्गी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इमरजेंसी एम्बुलेंस में बैठकर शादी में आना अपने आप में अनोखा है।


अब बरात में गाड़ियों की कमी पड़ी हो या फिर ट्रैफिक से बचने का तरीका, वजह जो भी हो, लेकिन बरातियों का एम्बुलेंस से उतरना ऐसा लग रहा था मानो किसी इमरजेंसी में शादी अटेंड करने पहुंचे हों। एम्बुलेंस के शीशों से झांकते हुए बरातियों का स्वैग देखकर वहां मौजूद हर शख्स ठहाके मारकर हंसने लगा। 

 

Viral Video: नन्हे बच्चों का स्कूल साइकिल-रिक्शा देख याद आए पुराने दिन, लाखों लोगों ने देख डाला वीडियो


Viral Video: झुर्रियों को लेकर बच्चे के सवाल पर परदादी का दिल छू लेने वाला जवाब, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

 

इमरजेंसी एम्बुलेंस में बैठकर शादी में एंट्री करते बरात के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जो अब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं कई सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।


बिहार के इस अनोखी बरात के वीडियो को देख यूजर्स की मजेदाार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  बिहार में कुछ भी होना संभव है, जब गाड़ियां कम पड़ जाएं तो एम्बुलेंस ही सही, बस शादी में टाइम पर पहुंचना जरूरी है। दूसरे शख्स ने लिखा-  इन बरातियों को रास्ता भी किसी ने नहीं रोका होगा, साइरन बजाकर सीधे शादी के मंडप में ही एंट्री मारी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें