फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: एक बार में उठा लीं 80 से ज्यादा ईंटें, मजदूर की ताकत देखकर लोगों ने पकड़ लिया माथा

Mon, 27 Jul 2026 10:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: सोशल मीडिया पर एक मजदूर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बार में 80 या उससे अधिक ईंटें उठाते हुए नजर आता है। आमतौर पर मजदूर एक बार में 6 से 8 ईंटें उठाते हैं, लेकिन इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
एक साथ उठा कर ले गया कई ईंटें - फोटो : इंस्टाग्राम shreya9.x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट की दुनिया में हर दिन लाखों वीडियो अपलोड होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो लोगों को कुछ पल के लिए रुक कर सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो में किसी स्टंट या एडिटिंग का खेल नहीं, बल्कि एक मजदूर की ऐसी ताकत देखने को मिलती है जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल क्लिप में एक जगह दिखाई देता है, जहां कुछ मजदूर अपने रोजमर्रा के काम में बिजी हैं। आसपास ईंटों का ढेर लगा हुआ है और हर कोई अपने हिस्से का काम कर रहा है। तभी कैमरा एक ऐसे मजदूर पर टिक जाता है, जिसकी मेहनत लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है।
 



एक साथ उठा कर ले गया कई ईंटें
आमतौर पर मजदूर एक बार में छह से आठ ईंटें उठाकर ले जाते हैं। यह नॉर्मल सी बात मानी जाती है। लेकिन इस वीडियो में नजर आने वाला मजदूर इस आम तस्वीर से बिल्कुल अलग दिखाई देता है। वह बड़े अच्छे से एक के ऊपर एक ईंटें सजाता है और फिर उन्हें एक साथ उठाकर ले जाता है। वीडियो देखने वालों का दावा है कि उसके सिर पर करीब 80 या उससे भी ज्यादा ईंटें रखी हुई हैं। इतनी बड़ी संख्या में ईंटों को एक साथ उठाना किसी भी आम व्यक्ति के लिए आसान नहीं माना जाता, यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shreya9.x नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 1 हजार 400 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि, वीडियो से ज्यादा लोगों का ध्यान उसके कमेंट सेक्शन ने खींचा है, जहां यूजर्स इस मजदूर की ताकत और मेहनत की जमकर चर्चा कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आदमी ताकतवर होते हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "लड़के फेम के लिए जीते हैं और आदमी परिवार के लिए जीता है।" एक और यूजर का दावा था कि मजदूर करीब 250 किलो वजन उठा रहा है। वहीं चौथे यूजर ने लिखा, "आदमी मजबूत होता है।" इसके अलावा भी कई लोगों ने बिना शब्दों के इमोजी के जरिए अपनी हैरानी और प्रतिक्रिया जाहिर की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें