फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बाढ़ पीड़ितों के लिए फल लेकर पहुंचा था शख्स, भीड़ की छीना-झपटी और लूट देख रह गया दंग

Fri, 18 Sep 2026 01:13 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वॉलंटियर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हरियाणा से बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फल लेकर पहुंचने के बाद का बेहद निराशाजनक अनुभव साझा करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ पीड़ितों के व्यवहार से निराश समाजसेवी का वीडियो - फोटो : @har_maidaanfatehsociety
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बाढ़ वायरल वीडियो: बिहार में लगातार हो रही बारिश और नेपाल से आने वाले नदियों के पानी ने बाढ़ की स्थिति को गंभीर बना दिया है। राज्य के करीब 15 जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ रही है।

विज्ञापन




बाढ़ प्रभावित इलाकों में फल बांटने पहुंचे वॉलंटियर

बाढ़ पीड़ितों तक राहत और जरूरी सामान पहुंचाने के लिए अलग-अलग जगहों से कई वॉलंटियर लगातार प्रभावित इलाकों में पहुंच रहे हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वॉलंटियर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह हरियाणा से बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फल लेकर पहुंचने के बाद अपने अनुभव साझा करते नजर आ रहे हैं। 



वायरल वीडियो: बिहार के गांव की बहू बनी अमेरिकी महिला, अब ऐसे जी रही है जिंदगी
विज्ञापन



सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में वॉलंटियर बिखरे हुए फलों के डिब्बों के बीच खड़े नजर आते हैं। वह वहां मौजूद लोगों से सवाल करते हुए कहते हैं, तुम सब डिब्बे क्यों खराब कर रहे हो? क्या तुम्हें अपनी इस हरकत से खुशी मिल रही है?वॉलंटियर कुछ युवा लड़कों के साथ-साथ एक बुजुर्ग महिला से भी सवाल करते दिखाई देते हैं, जो फल लेकर जा रही थीं। वॉलंटियर के मुताबिक, उनकी बेटियां भी उनके साथ राहत सामग्री पहुंचाने आई थीं। उनका आरोप है कि सामान लेने की कोशिश के दौरान भीड़ ने उनकी बेटियों के साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर निराशा जताई।



देखें वीडियो-
वॉलंटियर ने इंस्टाग्राम पर बयां किया अनुभव

बाढ़ पीड़ितों के लिए फल लेकर पहुंचे वॉलंटियर के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- मैं इतनी दूर से सिर्फ आपके लिए आया हूं। आप मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हो? वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं।




वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

बिहार बाढ़ से वॉलंटियर का वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- राहत सामग्री वितरण में पुलिस या प्रशासन की मौजूदगी जरूरी है ताकि ऐसी अफरातफरी न हो। दूसरे शख्स ने लिखा-  किसी राज्य का फैसला मुट्ठी भर लोग नहीं करते। वहीं कई यूजर्स ने बाढ़ पीड़ितों की मजबूरी को समझते हुए भी व्यवस्था की कमी पर सवाल उठाए। 



वायरल वीडियो: पेड़ पर चढ़ने का गजब अंदाज, लड़की ने चंद पलों में नाप दी 50 फीट की ऊंचाई


विशाखापट्टनम: 1 करोड़ चूड़ियों से सजे गणपति बप्पा, अद्भुत सजावट देख दंग रह गए भक्त 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें