फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नागिन की तरह लहराकर भेलपुरी बना रहा है शख्स, लोगों ने बताई डॉली चायवाला की कॉपी, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 20 Jun 2025 05:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: भेलपुरी वाले के स्टाइल को देखकर आपको डॉली चाय वाले की याद आ जाएगी। सोशल मीडिया पर इस झालमुड़ी वाले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स भेलपुरी बनाते देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
नागिन की तरह लहराकर भेलपुरी बना रहा है शख्स - फोटो : Facebook/Street Food Recipes
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: डॉली चायवाला के अनोखे अंदाज के विदेश तक चर्चा होती है। उसके फेमस होने के बाद ऐसे फूड वेंडर्स की लाइन लग चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खुद बिल गेट्स डॉली चाय वाले की चाय पीने पहुंचे थे। इसके बाद तो वह सेलिब्रिटी ही बन गया। अब एक भेलपुरी वाले का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इस भेलपुरी वाले के स्टाइल को देखकर आपको डॉली चाय वाले की याद आ जाएगी। सोशल मीडिया पर इस झालमुड़ी वाले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स भेलपुरी बनाते देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वह नागिन की तरह झूम-झूम कर भेलपुरी बना रहा है। 

वायरल हो गया झालमुड़ी वाला

इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। फेसबुक पर Street Food Recipes नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। 
विज्ञापन


Israel-Iran War: किस जानवर का मांस सबसे ज्यादा खाते हैं इस्राइल के ताकतवर सैनिक, जानकर नहीं होगा यकीन



Baba Vanga: इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया, सच हुई तो मचेगी भयानक तबाही

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी स्टॉल पर अनोखे अंदाज में भेलपुरी बनाता दिख रहा है। यह शख्स नागिन की तरह धुन में झूमते-घूमते हुए भेलपुरी बना रहा है। वह चीजों को उछालता है और फिर एक स्टील की गिलास में सारी चीजों को झूम-झूम कर मिक्स करता दिखता है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video: पाकिस्तान ने इस्राइल-ईरान युद्ध में भेजा फाइटर जेट! वायरल वीडियो देखकर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

वायरल वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक लड़की ने लिखा है कि भेलपुरी वाले ने डॉली चायवाला की काॅपी की है, लेकिन फेल हो गया है। एक शख्स का कहना है कि उसका एक डांसर बनने का सपना था, लेकिन वह भेलपुरी बेचने लगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें