फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ऑटो वाले को जड़ दिया थप्पड़, वजह जानकर खौल उठेगा खून

Wed, 27 May 2026 06:38 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral: वायरल क्लिप में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और ऑटो चालक के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है।आरोप है कि पुलिसकर्मी ने गुस्से में आकर ऑटो चालक को थप्पड़ मार दिया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : instagram/theghyfeed
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: शहर की भागदौड़ भरी सड़कों पर अक्सर छोटी-छोटी घटनाएं पल भर में बड़ा रूप ले लेती हैं। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु के व्यस्त जेसी रोड से सामने आया है, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोगों के बीच बहस का कारण बन गया है।

विज्ञापन


क्या था पूरा मामला?
इस वायरल क्लिप में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और ऑटो चालक के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक, यह विवाद एक बेहद मामूली सड़क हादसे से शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक अपने यात्रियों के साथ जा रहा था, तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रैफिक पुलिस की बाइक को हल्का सा टच हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी मामूली थी कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। यहां तक कि ऑटो चालक ने तुरंत अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांग ली थी, लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ।

वीडियो में दिखाया जा रहा है कि बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने गुस्से में आकर ऑटो चालक को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग हैरानी से पूरी घटना देखते रहे। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


देखें वीडियो




वीडियो बनाने पर जताई आपत्ति 
वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने भी इस घटना को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उसका दावा है कि जैसे ही उसने पुलिसकर्मी के व्यवहार को कैमरे में कैद करना शुरू किया, अधिकारी ने उससे पूछताछ की और वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई। लोगों का आरोप है कि स्थिति को शांत करने के बजाय कैमरा बंद करवाने पर ज्यादा ध्यान दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स पुलिस के इस रवैये की आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर गलती छोटी थी और चालक ने माफी भी मांग ली थी, तो मामले को बातचीत से सुलझाया जा सकता था। इस घटना ने एक बार फिर कानून के रखवालों के व्यवहार और उनकी जिम्मेदारियों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

Viral Video: ट्रेन में समोसा बेचने वाले की हरकत देख भड़क उठे लोग, IRCTC ने लिया मामले पर संज्ञान
Jugaad Video: धूप और गर्मी को भगाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, देखकर आप भी करेंगे तारीफ
Ajab Gajab: ऑटो के अंदर का नजारा देख करेंगे क्रिएटिविटी को सलाम, वॉश बेसिन से लेकर आईना सब है मौजूद

Viral Video: राफ्टिंग के दौरान युवकों को लहरों में बहती दिखी गाय, फिर जो हुआ देखकर भर आएगा दिल
World's Smallest School: न बच्चों की भीड़, न शोर-शराबा, इस अनोखे स्कूल में पढ़ता था सिर्फ एक बच्चा
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें