फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jugaad Video: धूप और गर्मी को भगाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Wed, 27 May 2026 05:19 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल हो रहे क्लिप में एक शख्स अपने कमरे की खिड़की से आने वाली तेज धूप से छुटकारा पाने के लिए एक गजब का जुगाड़ लगाता है। इस कमाल के जुगाड़ को देखकर सोशल मीडिया पर लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।  
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : instagram/neetguruofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tips To Beat The Heat: आज के दौर में हर हाथ में स्मार्टफोन है और हर किसी के पास अपनी बात दुनिया तक पहुंचाने का मंच, सोशल मीडिया। ऐसे में जब भी किसी को कोई काम का जुगाड़, ट्रिक या आसान टिप मिलती है, वह तुरंत वीडियो बनाकर शेयर कर देता है। फिर वही वीडियो लोगों की नजरों में आते ही देखते-देखते वायरल हो जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

विज्ञापन


गर्मी से बचने का जुगाड़
इस वायरल क्लिप में एक शख्स अपने कमरे की समस्या बताता है, खिड़की से आने वाली तेज धूप, जो कमरे को भट्टी बना देती है। इसके समाधान के तौर पर वह एक आसान और सस्ता तरीका दिखाता है। वह एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करता है और उसे खिड़की के शीशों पर इस तरह चिपकाता है कि उसका चमकदार हिस्सा बाहर की ओर रहे। उसका कहना है कि इससे सूरज की किरणें रिफ्लेक्ट हो जाती हैं और कमरे के अंदर कम गर्मी पहुंचती है।

वीडियो में वह पहले और बाद का फर्क भी दिखाता है। जिस खिड़की पर फॉयल लगा है, वहां से धूप काफी हद तक रुक जाती है, जबकि दूसरी खिड़की से रोशनी और गर्मी अंदर आ रही होती है। शख्स दावा करता है कि इस छोटे से जुगाड़ के बाद उसके कमरे का तापमान पहले से कम हो गया और अंदर का माहौल पहले से ज्यादा ठंडा महसूस होने लगा।
विज्ञापन


देखें वीडियो




लोगों ने किए मजेदार कमेंट
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है और इसे हजारों लोग पसंद कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने इस आइडिया की जमकर तारीफ की है। किसी ने इसे “बहुत काम का टिप” बताया, तो किसी ने कहा कि यह गर्मी से बचने का आसान तरीका है। कई यूजर्स ने तो यह भी लिखा कि वे अपने घर में भी इस ट्रिक को जरूर आजमाएंगे। गर्मी के इस मौसम में, जब लोग राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढते हैं, यह छोटा सा जुगाड़ कई लोगों के लिए बड़ी राहत बन सकता है।

Pangong Tso: हर घंटे बदलती है अपना रंग, जानें '3 इडियट्स' से फेमस हुई इस लेक का अनोखा राज
North Korea: नॉर्थ कोरिया से भागी लड़की ने किए खौफनाक खुलासे, सच्चाई सुन कांप उठेगी रूह
Ajab Gajab: कुत्ते ने कार के अंदर से की दनादन फायरिंग, सड़क पर महिला हुई घायल
Viral Video: ट्रेन में समोसा बेचने वाले की हरकत देख भड़क उठे लोग, IRCTC ने लिया मामले पर संज्ञान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें