पिता-बेटी के क्यूट डांस का वायरल वीडियो
- फोटो : little_munchkin28
Father Dance With Toddler Daughter Viral Video: पिता और बेटी का रिश्ता एक अनमोल बंधन होता है। बेटियों के लिए पिता सिर्फ पिता नहीं, बल्कि उनका पहला हीरो और सबसे भरोसेमंद दोस्त होता है। हाल ही में बाप-बेटी की जोड़ी का एक ऐसा ही क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपके दिल को छू लेगा। वीडियो में एक पिता अपनी नन्ही बेटी के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद लोग इसे सोशल मीडिया का सबसे प्यारा वीडियो बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बेंगलुरु के अक्षय पालीवाल अपनी नन्ही सी बेटी को बेबी कैरियर में सामने बांधे सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म 'दिल चाहता है' के गाने 'वो लड़की है कहां' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सबसे प्यारी बात यह है कि, उनकी बेटी भी पापा की इस हरकत को देखकर खिलखिलाकर हंस रही है।
2.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
मस्ती में डांस करते बाप-बेटी की इस जोड़ी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। लोगों को इस वीडियो की सबसे खास बात इसकी सादगी लगी, इसमें कोई दिखावा या बनावटीपन नहीं सिर्फ एक पिता और उसकी बेटी के बीच के प्यार और खुशी के कुछ खूबसूरत पलों को दिखाया गया है। शायद यही वजह है कि वीडियो इतनी तेजी से लोगों के दिलों को छू रहा है।
Viral Video: मगरमच्छ और हिप्पो के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
वीडियो पर लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
बाप-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग के इस वीडियो को देख लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- मेरा दिन बन गया। दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चों की मुस्कान खूबसूरत दुनिया में कुछ नहीं होता। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि, पिता और बेटी की यह जोड़ी अनमोल है।
Viral Video: डांस फ्लोर पर धमाल मचाते लड़के का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- देसी माइकल जैक्सन