Viral Video: रंग-बिरंगी रेनकोट पहने तीन बच्चों का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन की याद आ गई
बेंगलुरु की सीए और कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुकी एक लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि लोग शादी में लाखों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन शादी खत्म होने के बाद सिर्फ आर्थिक बोझ ही बचता है। उनका कहना है कि शादी जरूर यादगार बनाइए, लेकिन इतनी महंगी नहीं कि आने वाले कई वर्षों तक उसकी कीमत चुकानी पड़े।
उन्होंने अपनी पोस्ट में एक उदाहरण दिया कि, अगर कोई परिवार 20 लाख रुपये की शादी करता है, तो पैसा कुछ इस तरह खर्च हो सकता है- खाने पर लगभग 6 लाख, वेन्यू पर 5 लाख, सजावट पर 3 लाख, फोटो और वीडियो शूट पर 2 लाख, एंटरटेनमेंट पर 2 लाख और बाकी दूसरे खर्चों पर 2 लाख। इस तरह देखते ही देखते शादी में पूरा बजट खत्म हो जाता है। फिर शादी के दो दिन बाद क्या बचता है? होटल छोड़ना होता है, डेकोरेशन हटा दी जाती है, खाना खत्म हो जाता है और मेहमान अपने-अपने घर लौट जाते हैं।
लड़की का कहना है कि, अगर इसी पैसे का कुछ हिस्सा भी भविष्य के लिए बचा लिया जाए, तो उससे कई बड़े काम हो सकते हैं। जैसे- घर खरीदने के लिए डाउन पेमेंट, इमरजेंसी फंड, लंबी अवधि का निवेश, भविष्य में बच्चों की पढ़ाई, परिवार की आर्थिक सुरक्षा। क्योंकि शादी एक दिन का कार्यक्रम है, लेकिन आर्थिक सुरक्षा पूरी पूरी जिंदगी काम आती है।
Viral Video: खेल-खेल में सांप पकड़ने की कोशिश करती बच्ची, फिर हुआ ऐसा पलटवार कि कांप उठेंगे आप
Viral Video: पिता के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने दिया ऐसा अनमोल तोहफा, आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि वह शादी में खर्च करने के खिलाफ नहीं, हर किसी को अपनी खुशी के मुताबिक शादी करनी चाहिए, लेकिन अपनी कमाई और बजट के हिसाब से। उनके अनुसार, शादी की शुरुआत आर्थिक तनाव से नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती से होनी चाहिए। यादें बनाइए, लेकिन ऐसा खर्च मत कीजिए जिससे बाद में पछताना पड़े।
शादी के बजट पर वायरल हो रही इस पोस्ट को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, जिसे देख यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- भारत में शादी के नाम पर जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च किया जाता है और यह सिर्फ समाज को दिखाने की होड़ बन चुकी है। दूसरे यूजर ने लिखा- शादी जिंदगी में एक ही बार होती है, इसलिए अगर किसी के पास पैसा है तो वह अपनी खुशी के लिए खर्च कर सकता है।
Viral Video: पहाड़ों पर चलते रोड रोलर का पहिया हुआ अलग, बाइक सवार की सूझबूझ ने टाला बड़ा हादसा