नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, मच गई चीख पुकार, बांग्लादेश का वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
- फोटो : एक्स
Viral Video: सोशल मीडिया अक्सर कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों की रूह कांप जाती है। अब इस बीच एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो पड़ोसी देश बांग्लादेश का है। जहां एक बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बांग्लादेश में बुधवार को यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई, जिसमें करीब 40 लोग सवार थे। इस हादसे में 26 लोगों की मोत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता है। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। यह हादसा दाउलतदिया घाट पर फेरी (बड़ी नाव) में चढ़ते समय बस पद्मा नदी में अनियंत्रित होकर पलट गई।
दरअसल, बांग्लादेश में बसों और गाड़ियों को नदी पार कराने के लिए फेरी का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक बड़ी नाव या जहाज की तरह होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बस राजबाड़ी से ढाका जा रही खी। बुधवार को शाम करीब 5 बजे दौलतदिया फेरी टर्मिनल नंबर 3 के सामने यह हादसा हुआ है।
Nostradamus: नास्त्रेदमस की कौन सी भविष्यवाणियों से डर रही है दुनिया? अगर सच हुईं तो मचेगी भयानक तबाही
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फेरी टर्मिनल के अधिकारियों का कहना है कि जहां पर यह बस गिरी, वहां पर नदी करीब 30 फीट गहरी है। इसकी वजह से बस पानी में पूरी तरह डूब गई। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
Viral Video: LPG कमी के कारण, सुपरवाइजर ने मजदूरों को दी दही-चूड़ा खाने और नवरात्रि व्रत रखने की सलाह
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि बस खड़ी है, लेकिन अचानक से चलने लगती है और नदी गिर जाती है। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच जाती है और लोग चींखने लगते हैं।