फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 2 बजे रात को गिरी बालकनी की छत, ग्रेटर नोएडा के फ्लैट का किराया है 28000, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Thu, 09 Apr 2026 07:25 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video:  ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट की छत रात दो बजे अचानक गिर गई। इस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस फ्लैट की कीमत एक करोड़ हैं और किराया 28000 रुपये। 
विज्ञापन
2 बजे रात को गिरी बालकनी की छत, ग्रेटर नोएडा के फ्लैट का किराया है 28000, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: भारत के बड़ों शहरों में फ्लैट की कीमत इतनी अधिक है कि आम आदमी के लिए खरीदना मुश्किल है। इन फ्लैट्स किराया भी इतना होता है एक सामान्य रहने के बार में नहीं सोच सकता है। लेकिन सवाल है कि क्या इनकी सुरक्षा की कोई गारंटी है? यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है, क्योंकि दिल्ली से ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट के बालकनी की छत आधी रात को अचानक गिर गई। इस घटना के बाद महंगे फ्लटों की पोल खुल गई है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इन फ्लैट में सभी सुविधाएं मिल सकती हैं, लेकिन सुरक्षा की गारंट नहीं। अगर कोई बालकनी बैठा होता है कि बालकनी की छत गिरने से उनकी जान भी जा सकती थी। ग्रेटर नोएडा के इस फ्लैट में रहने वाली महिला की जान बाल-बाल बच गई। महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फ्लैट की कीमत और किराया दोनों बताया है, जिसके बारे में जानकर आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा। 

महिला का कहना है कि इस फ्लैट की कीमत 1 करोड़ रुपये हैं और किराया 28000 रुपये है। उसका सवाल है कि कंस्ट्रक्शन के नाम पर हमें क्या मिल रहा? उसने कहा कि वो रही थी और रात के दो बालकनी में कुछ गिरने की आवाज आई। जब उसने बालकनी खोलकर देखा, तो उसकी छत गिरी हुई थी और क्रंकीट फैला हुआ था।
विज्ञापन



 

Video: बच्चे को बचाने के लिए शेर से भीड़ गई मां, जंगल के राजा को सिखाया सबक, शेरनी का रौद्र रूप देखकर भागा

कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी का आप अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि छत से गिरा मलबा हाथ से छूने पर ही टूट जा रहा था। महिला इसे हाथ से तोड़कर दिखा भी रही हैं। वीडियो में उन्होंने अपने रूम की बालकनी दिखाई है। वह कहती हैं कि अकेली रहती है और डरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मैं अक्सर बालकनी में खड़ी होती हूं। अगर आज भी खड़ी होती तो पता नहीं क्या होता?

Viral News: शख्स ने ऑफिस में महिला को कहा आंटी, तो बुला ली पुलिस, कोर्ट ने लगाया इतने लाख का जुर्माना

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। लोगों की मांग है कि बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने बिल्डर को निशाने पर लिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें