फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: केयर टेकर की गोद में बार-बार बैठने की कोशिश कर रहा था हाथी, गजराज की मस्ती का वीडियो हुआ वायरल

Mon, 15 Sep 2025 05:07 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी का बच्चा अपने केयर टेकर के साथ मस्ती कर रहा है। इस दौरान वह अपने केयर टेकर की गोद में बैठने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
Viral Video - फोटो : Instagram/@ttxxystory
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अक्सर हाथी से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों भी हाथी से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाथी दिखने में काफी शांत और शरीफ जानवर होते हैं। कई बार जब ये मस्ती मजाक करते हैं तो काफी चुलबुले लगते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी का बच्चा अपने केयर टेकर के साथ मस्ती कर रहा है। इस दौरान वह अपने केयर टेकर की गोद में बैठने की कोशिश करता है। हालांकि, हाथी जब केयर टेकर की गोद में बैठने की कोशिश करता है, उस दौरान केयर टेकर उसे आगे की ओर धकेल देती है। इस बीच हाथी का बच्चा दोबारा दोबारा उसके पास आकर सूंड से उसे सहलाने लगता है। 

विज्ञापन

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर @ttxxystory नामक एक पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते समय कैप्शन में लिखा गया है माफ करना, छोटे हाथी मेरी गोद सोफा नहीं है। इसके बाद भी तुम धीरे धीरे मेरी गोद में बैठने की कोशिश कर रही हो। 
 

हाथी के मस्ती मजाक के कई वीडियो खूब वायरल होते हैं। कुछ समय पहले ऐसा ही कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में इंस्टाग्राम पर @tuskershelter नामक पेज ने शेयर किया था। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में हाथी एक कुर्सी पर बैठने की कोशिश कर रहा था। वह हर बार अपना बैलेंस बनाकर कुर्सी पर बैठने की कोशिश करता लेकिन उसका हर प्रयास फेल हो जाता।
 
 
विज्ञापन

बार बार कुर्सी पर बैठने की उसकी कोशिश जब सफल नहीं हो पाई तो उसने कुर्सी को पैर से धक्का दे दिया। इसके बाद वह जमीन पर गिरी कुर्सी को अपनी सूंड से छूता हुआ दिखाई देता है। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें