फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Heat Wave: भीषण गर्मी से मचेगा हाहाकार, एसी-कूलर हो जाएंगे फेल! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई वायरल

Tue, 28 Apr 2026 11:17 AM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Baba Vanga on Heat Wave: बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की साल 2026 में भीषण गर्मी पड़ेगी। उन्होंने कहा था कि इतनी गर्मी पड़ेगी कि एसी-कूलर कुछ नहीं काम करेगा। आइए जानते हैं क्या है उनकी भविष्यवाणी? 
विज्ञापन
भीषण गर्मी से मचेगा हाहाकार, एसी-कूलर हो जाएंगे फेल! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई वायरल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Baba Vanga on Heat Wave: बुल्गारिया की बाबा वेंगा अपनी भविष्यवाणियों के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थी। बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहे जानी बाबा वेंगा में 2026 में भीषण गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी थी। उनकी यह भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां पूरी सच साबित हुई हैं। अब इस बढ़ती गर्मी में बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने लोगों को डरा दिया है। 

विज्ञापन


गर्मी को लेकर क्या है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? 

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2026 में भयानक गर्मी पड़ेगी। हीटवेव से लोगों की हालत खराब होगी। उनका कहना था कि इतनी भयानक गर्मी पड़ेगी कि लोगों के गले सूख जाएंगे। लोगों के घरों में लगे एसी और कूलर काम नहीं करेंगे। 

विज्ञापन

भीषण गर्मी से मचेगा हाहाकार, एसी-कूलर हो जाएंगे फेल! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई वायरल - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी में कहा था कि साल 2026 में गर्मी से लोगों को बचाव करने की सलाह दी थी। उनका कहना था कि इस साल दुनिया को सामान्य से अधिक गर्मी और सूखे का सामना करना पड़ सकता है। 

Super El Nino: क्या फिर मचेगी 1877 जैसी तबाही? जब खत्म हो गई थी दुनिया की 4 फीसदी आबादी, सुपर अल नीनो ने डराया

अगर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी पर गौर करें, तो यह सच होती दिख रही है, क्योंकि अप्रैल के महीने में भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे आने वाले दिनों में हीटवेव के बढ़ने की संभावना है, जिससे हालत अधिक खराब हो सकती है। 

Viral: 111 साल के बुजुर्ग ने बताया अपनी लंबी उम्र का राज, इन तीन आदतों का करते हैं पालन

बाबा वेंगा ने जलवायु परिवर्तन के कारण धरती का तापमान  बढ़ने और प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने की भविष्यवाणी की थी। उनका दावा था कि साल 2026 में भीषण गर्मी, सूखा, तेज गर्म हवाओं, जल संकट और बहुत कम बारिश होगी। बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

डिस्क्लेमर: सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर यह खबर बनाई गई है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किए गए इस दावे की अमर उजाला स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें