यूरोप पर होगा इस्लाम का राज! बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हो रही वायरल
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया के इतिहास में कई ऐसे लोग हुए हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग यकीन करते हैं। इनमें बुल्गारिया की नेत्रहीन बाबा वेंगा का नाम भी शामिल है। उन्होंने दुनिया के बारे में कई सटीक भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा आंखों से देख नहीं सकती थीं, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां पूरी तरह सच साबित हुईं। कई उनकी मौत के बाद घटी हैं। इसी वजह से उनकी मौत के कई वर्षों बाद भी लोग उनकी भविष्यवाणियों पर यकीन करते हैं। बाबा वेंगा ने एक ऐसी ही भविष्यवाणी की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूरोप पर मुस्लिम शासन होगा।
भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2043 में यूरोप में मुस्लिम शासन होगा। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, भू-राजनीतिक बदलाव भी होगा। उन्होंने कहा था कि साल 2076 तक पूरी दुनिया में कम्युनिस्ट शासन की वापसी होगी। उनका दावा था कि 5079 में दुनिया का अंत हो जाएगा। अब बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी वायरल हो रही है।
कौन सी बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां हो चुकीं सच?
बाबा वेंगा ने द्वितीय विश्व युद्ध, सोवितय संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले और चेर्नोबिल आपदा समेत कई महत्वपूर्ण घटनाओं की भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हो चुकी हैं। उन्होंने स्टालिन की मौत, रूसी पनडुब्बी कुर्स्क के डूबने की भी बात कही थी।
दिल्ली में कहां जलेगा सबसे बड़ा रावण, बनाने में खर्च हुए हैं 55 लाख रुपये, ऊंचाई देखकर लोग हैरान
मिट्टी के चूल्हे में छिपा था कोबरा का पूरा परिवार, करछी चलाते ही मचा हड़कंप, वीडियो देखकर कांपे लोग
भारत में इन जगहों पर दशहरा के दिन नहीं जलाया जाता रावण, लोग मानते हैं विद्वान और करते हैं पूजा
बाबा वेंगा कौन हैं ?
बुल्गारिया में साल 1911 में बाबा वेंगा का जन्मी थीं और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। इसके बाद कथित तौर पर उन्हें भविष्य देखने की शक्ति मिली। बाबा वेंगा ने अपनी मौत को लेकर भी पहले ही भविष्यवाणी की थी।