साधारण से ऑटो रिक्शा को बना दिया लग्जरी
- फोटो : twitter/@ajithkumar1995a
Auto Rickshaw Unique Modification: भारत में लोकल लेवल पर यात्रा करने के लिए ज्यादातर लोग ऑटो रिक्शा का ही इस्तेमाल करते हैं। कोई छोटा शहर हो या बड़ा, ऑटो रिक्शा आपको हर जगह देखने को मिल जाते हैं। देश में बहुत सारे लोग ऑटो रिक्शा चलाकर गुजर बसर करते हैं। इसलिए कई ड्राइवर अपने ऑटो रिक्शा को अतिरिक्त सुविधाओं के साथ सजाते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने ऑटो रिक्शा को अपग्रेड भी कर लेते हैं। इन दिनों भी एक ऐसे ही ऑटो रिक्शा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल इस वीडियो में एक शख्स ने ऑटो रिक्शा में कुछ ऐसा जुगाड़ लगाया है कि वह किसी लग्जरी कार से कम नहीं लग रहा है।
देखें वीडियो-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साधारण से ऑटो रिक्शा में शख्स ने ऐसा कमाल का जुगाड़ लगाया है कि वह यात्रियों को लग्जरी कार जैसा मजा दे रहा है। ऑटो रिक्शा के अंदर आप सीटों को हटाकर कार की सीटें लगाई गई हैं, जिसपर बैठकर लोगों का काफी आराम का अनुभव हो सकता है। वीडियो में आप देखेंगे कि ऑटो रिक्शा के अंदर शानदार लाइटिंग भी लगाई गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इस यूनिक मॉडिफिकेशन को देखकर शख्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों के ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में लोग वीडियो में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ajithkumar1995a नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को 12.3 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।