इस वायरल क्लिप में एक साधारण सा दिखने वाला ऑटो नजर आता है, लेकिन जैसे ही कैमरा अंदर जाता है, कहानी पूरी तरह बदल जाती है। यह कोई आम ऑटो नहीं, बल्कि एक चलती-फिरती मिनी लाइब्रेरी है। इसमें सवारियों के लिए किताबों का छोटा सा कलेक्शन रखा गया है, ताकि सफर के दौरान वे पढ़ सकें और समय का बेहतर उपयोग कर सकें।
किताबें के अलावा कई खास चीजें हैं मौजूद
सिर्फ किताबें ही नहीं, ऑटो के अंदर कुछ कागजों पर लिखे नोट्स भी दिखाई देते हैं, जो मोटिवेशनल कोट्स जैसे लग रहे हैं। ये छोटे-छोटे संदेश सफर के दौरान लोगों को सकारात्मक सोच देने का काम करते हैं। इसके अलावा एक डिब्बे में टॉफियां भी रखी गई हैं, जिससे यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए। वहीं एक छोटा बॉक्स भी नजर आता है, जिसमें पर्चियां रखी हुई हैं, संभव है कि उन पर भी प्रेरणादायक बातें लिखी होंगी।
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर जीता लोगों का दिल
यही अनोखा कॉन्सेप्ट इस ऑटो को खास बनाता है और यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर by.nanthithaparkavi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग पसंद कर चुके हैं और लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी इस आइडिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने इसे शानदार पहल बताया, तो किसी ने इसे बेहतरीन बिजनेस आइडिया कहा। वहीं कुछ लोगों ने इसे गर्व करने लायक कदम बताया, जो न सिर्फ समय का सही इस्तेमाल सिखाता है, बल्कि रोजमर्रा के सफर को भी खास बना देता है।
Dating App Subsidy: यहां सरकार उठा रही है युवाओं के डेटिंग का खर्चा, हर महीने मिलते हैं इतने पैसे
Longest Expressway: ये है भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, जानें 6 राज्यों को जोड़ने वाले इस रास्ते की लंबाई
Viral: चिलचिलाती धूप में कुत्ते को बालकनी में बांधा, वीडियो देखकर भड़के लोग, बोले- परिवार के खिलाफ हो कार्रवाई
Viral: शादी में दूल्हा-दुल्हन फायरगन लेकर कर रहे थे ग्रैंड एंट्री, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल