फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ऑटो ने जोत डाला पूरा खेत, वायरल वीडियो देख लोगों की फूट पड़ी हंसी, कहा- ट्रैक्टर वाला सदमे में है

Fri, 25 Apr 2025 10:47 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Auto ploughed Video: जो लोग सोशल मीडिया पर रोज एक्टिव रहते हैं, उन्हें पता है कि यहां रोज कोई न कोई फोटो, वीडियो या पोस्ट डाला जाता है। इन सब में से कुछ पोस्ट इतने अलग और मजेदार होते हैं कि बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं
विज्ञापन
ऑटो ने जोता पूरा खेत - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसे वीडियोज या रील्स जरूर वायरल होते हैं, जिसे देख हमारी हंसी फूट पड़ती है। ये रील्स न केवल हमारा मनोरंजन करते हैं, बल्कि ये भी बताते हैं कि कभी भी ऐसी परिस्थिति आ सकती है।  आज के समय में सोशल मीडिया पर हर उम्र के लोग जुड़ चुके हैं। सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि बच्चे और बुजुर्ग भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। जो लोग सोशल मीडिया पर रोज एक्टिव रहते हैं, उन्हें पता है कि यहां रोज कोई न कोई फोटो, वीडियो या पोस्ट डाला जाता है। इन सब में से कुछ पोस्ट इतने अलग और मजेदार होते हैं कि बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ यह वीडियो
आपने खेतों में जुताई होते जरूर देखी होगी। आमतौर पर जुताई के बाद खेत की मिट्टी को समतल करने के लिए हेंगा का इस्तेमाल किया जाता है और ये काम ज्यादातर ट्रैक्टर से किया जाता है। लेकिन इस वायरल वीडियो में कुछ नया और मजेदार दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक ऑटो के पीछे हेंगा बांधा गया है और उससे खेत की मिट्टी समतल की जा रही है। यानी ट्रैक्टर की जगह ऑटो इस काम को कर रहा है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन


सभी प्लेटफॉर्म्स पर हो रहा है वायरल
यह वीडियो एक्स पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘ऑट्रैक्टर’, जो ऑटो और ट्रैक्टर को मिलाकर बनाया गया मजेदार नाम है। जब तक ये खबर लिखी गई, तब तक इस वीडियो को 45 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका था। यही नहीं, यह वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों ने खूब मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “नया ट्रैक्टर लॉन्च हो गया, ऑटोकर।” दूसरे यूजर ने लिखा, “कभी भी ऑटो की ताकत को कम मत समझो।” एक और यूजर ने लिखा, “ये तो स्मार्ट और तेज तरीका है।” एक और यूजर ने लिखा कि इस वीडियो ने दिखा दिया कि देसी जुगाड़ कितने काम की चीज है। कम साधनों में भी बढ़िया और आसान तरीके से काम किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें