फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ड्राइवर ने निकाला डबल इनकम का अनोखा जुगाड़, ऑटो में ही खोल दी बिंदी-बाली की दुकान

Sun, 08 Feb 2026 10:33 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Vieo: कुछ लोग अपने जुगाड़ से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो कुछ लोग ऐसा जुगाड़ करते हैं कि उसे देखकर लोगों का दिमाग ही हिल जाता है। हाल ही में एक ऐसे ही वीडियो ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जिसमें एक ड्राइवर ने अपने ऑटो में ज्वेलरी का छोटा सा बिजनेस सेटअप कर रखा था। जिसे देखकर हर कोई बोल रहा है कि साइड बिजनेस हो तो ऐसा। 

विज्ञापन
ऑटो में डबल इनकम का देसी जुगाड़ - फोटो : Adobe stock/@mr_petrolholic_46
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jugaad Viral Video: भारत में जुगाड़ सिर्फ समाधान नही बल्कि एक सोच है, जिसे लोग हालात से हार मानने के बजाय उन्हें अपने तरीके से ढाल लेते हैं। कुछ लोग अपने जुगाड़ से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो कुछ लोग ऐसा जुगाड़ करते हैं कि उसे देखकर लोगों का दिमाग ही हिल जाता है। हाल ही में एक ऐसे ही वीडियो ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जिसमें एक ड्राइवर ने अपने ऑटो में ज्वेलरी का छोटा सा बिजनेस सेटअप कर रखा था। जिसे देखकर हर कोई बोल रहा है कि साइड बिजनेस हो तो ऐसा। 

Viral Video: ट्रैफिक के बीच बिना हैंडल की गाड़ी दौड़ाता दिखा शख्स, लोग बोले- ये इंडिया के लिए नहीं है

ऑटो को हम केवल एक जगह से दूसरे जगह पर जाने का साधन मानते हैं, लेकिन एक ऑटोड्राइवर के दिमाग ने उसे बिजनेस हब भी बना दिया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे एक ऑटो खड़ा है और दूसरे ऑटो वाला उसका वीडियो बना रहा है। वह जब अपने कैमरे को जूम करता है तो, उसे बैकसीट पर अलग-अलग रंग और डिजाइन के झुमके दिखाई देते हैं। साफ पता चल रहा है कि ड्राइवर ने अपने ऑटो में ज्वेलरी का छोटा सा बिजनेस सेटअप कर रखा था।

 
विज्ञापन

जब उस ऑटो में बैठने वाली महिलाओं को कुछ झुमके या बिंदी पसंद आते होगे तो वह उसे उन्हें बेच देता होगा। ड्राइवर के इस सोच को देखकर हर कोई हैरान है। इस बिजनेस के लिए उसे न ही किसी दुकान की जरूरत है और न ही अलग से समय निकालने की। इसके लिए उसे ज्यादा निवेश या मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ी होगी। 


Viral Video: ऑटो रिक्शा समझकर धोखा खा गए लोग, जब पास से देखा तो चकरा गया सिर

विज्ञापन

ऑटो में साइड बिजनेस के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mr_petrolholic_46 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जुगाड़ के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा- आज के दौर में जहां एक ओर महंगाई बढ़ रही है और आमआदमी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए परेशान है, ऐसे में यह आइडिया कई लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि, ये उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो यह सोचते थे कि बिजनेस शुरू करने के लिए बहुत पैसों का जरूरत होती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें