फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बंद रेलवे फाटक को पार करने में लगा था ऑटो वाला, फिर बीच ट्रैक पर फंसा तो करनी पड़ी उठक-बैठक

Mon, 02 Jun 2025 01:36 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: अक्सर जल्दबाजी में नियमों की अनदेखी कर दी जाती है, जो कभी-कभी इतनी महंगी साबित होती है कि उसे पूरी जिंदगी नहीं भुलाया जा सकता। ऐसा ही एक वाकया हाल ही में सामने आया है, जिसकी एक छोटी-सी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
रेलवे फाटक के पास कर्मचारी ने दी व्यक्ति को सजा - फोटो : एक्स@priyarajputlive
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपको भी इस बात की जानकारी होगी कि रेलवे फाटक का बंद होना इस बात का साफ संकेत होता है कि अब उसे पार करना मना है क्योंकि ट्रेन आने ही वाली होती है। लेकिन इसके बावजूद कई लोग जान की परवाह किए बिना अपनी साइकिल या बाइक लेकर बंद होते फाटक के नीचे से निकलने की कोशिश करते हैं। ये सीन अक्सर गांव के रेलवे क्रॉसिंग्स पर देखने को मिलते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसी ही एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अक्सर जल्दबाजी में नियमों की अनदेखी कर दी जाती है, जो कभी-कभी इतनी महंगी साबित होती है कि उसे पूरी जिंदगी नहीं भुलाया जा सकता। ऐसा ही एक वाकया हाल ही में सामने आया है, जिसकी एक छोटी-सी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक ऑटो चालक को रेलवे ट्रैक पर सबके सामने उठक-बैठक करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिखता है कि रेलवे लाइन के बीचो बीच एक व्यक्ति उठक-बैठक कर रहा है और उसके चारों तरफ लोग खड़े हैं। कुछ लोग अपने मोबाइल कैमरों से इस घटना को रिकॉर्ड कर रहे हैं।



यह है पूरा मामला
मामले की जानकारी के अनुसार एक ऑटो ड्राइवर रेलवे फाटक बंद होते देख भी उसमें घुस गया। इससे पहले कि वह निकल पाता दोनों ओर से फाटक बंद हो गया और वह ऑटो समेत ट्रैक पर फंस गया। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने उसे जमकर फटकार लगाई और सजा के तौर पर वहीं पर उसे उठक-बैठक करवाई। करीब 9 सेकंड के इस वीडियो में वह लगातार उठक-बैठक करता नजर आता है।
विज्ञापन


लोगों के बीच वायरल हुआ वीडियो
@priyarajputlive नामक एक्स यूजर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि फाटक बंद हो रहा था। इसके बावजूद ऑटो चालक ने अंदर घुसने की कोशिश की। दोनों ओर से फाटक बंद हो गया, जिससे वह बीच ट्रैक पर फंस गया। कर्मचारियों ने उसे डांट लगाई और फिर उठक-बैठक करवाई। यह घटना लखीमपुर खीरी की है। इस वायरल वीडियो को अब तक ढाई हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 100 से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक किया है। इसके साथ ही, कई लोगों ने इस पर अपने कमेंट्स भी दिए हैं।

वीडियो देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसी सजा बिल्कुल बढ़िया  थी, अगर आर्थिक दंड होता तो शायद उतना असर नहीं करता।” दूसरे ने कहा, “हर कोई खुद को जज समझने लगा है, जहां मौका मिला, सजा दे दी।” तीसरे यूजर का कहना था, “इनकी वजह से ही हादसे होते हैं, अच्छा किया।” जबकि चौथे ने लिखा, “सभी को नियमों का पालन करना चाहिए।”





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें