फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत को समतल करने के दौरान मिले प्राचीन काल के बर्तन

Mon, 11 Jul 2016 05:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्राचीन वस्तु - फोटो : ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
गांव हरिनगर में खेत को समतल करने के दौरान प्राचीन काल के बर्तन, छुरी और त्रिशूल सहित अन्य सामान मिलने से हड़कंप मच गया। खुदाई के दौरान सोने-चांदी निकलने की अफवाह पर ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां एकत्र हो गई। एसडीएम की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने खेत से निकले बर्तनों व अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। इनकी पुरातत्व विभाग की टीम से जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


गांव हरिनगर निवासी नरेंद्र सैनी धान की फसल बोने के लिए रविवार को ट्रैक्टर में पटेला जोड़कर अपनी जमीन को समतल कर रहा था। इस दौरान पटेला में कोई चीज टकराने की आवाज आई। नरेंद्र ने खेत की खुदाई करके देखा कि एक बड़े तोना में कुछ सामान भरा है। गांव में अफवाह फैल गई कि नरेंद्र के खेत से सोना व चांदी निकला है। बड़ी तादाद में ग्रामीण नरेंद्र के खेत पर पहुंच गए। एसडीएम चांदपुर राकेश यादव, तहसीलदार रामआसरे वर्मा, राजस्व विभाग की टीम व हीमपुर पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान भी वहां आ गए।  इन सबकी  देखरेख में खेत की खुदाई करके तोना (एक तरह का बर्तन ) बाहर निकाला गया।

इस दौरान प्राचीन काल के 65 बर्तन निकले। इनमें  त्रिशूल, परसा, कृपाल , थाली , परात और अन्य  बर्तन थे। बर्तन देखने में 300 साल पुराने लग रहे हैं। खेत से निकलने सभी सामान को राजस्व विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग की टीम से इन बर्तनों व अन्य सामान की जांच कराई जाएगी। खेत से बर्तन व अन्य सामान निकलने का मामला गांव व आसपास में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें