Asteroids News in Hindi: एस्टेरॉयड को धरती के लिए काफी लंबे समय से खतरा बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर एस्टेरॉयड धरती से टकराता है, तो दुनिया में बड़ी तबाही मच सकती है। कहा जाता है कि धरती की परिक्रमा करने वाला बड़ा एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह की एक बार पृथ्वी से टक्कर हुई थी जिसके बाद डायनासोर धरती से खत्म हो गए थे। इसके बाद कई बार धरती से पास से गुजरने वाले एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना जताई गई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक बार फिर एस्टेरॉयड से धरती को खतरे की आशंका जताई है। नासा की भविष्यवाणी के मुताबिक, 6 जून 2022 यानी सोमवार को अंतरिक्ष से धरती की तरफ एक बड़ा एस्टेरॉयड आ रहा है। नासा ने बताया है कि अंतरिक्ष से आने वाले इस पत्थर का आकार समुद्री ब्लू व्हेल से तीन गुना बड़ा है। यह धरती के पास से 26 हजार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गुजरेगा। आइए जानते हैं कि क्या इस विशालकाय एस्टेरॉयड से धरती को कोई खतरा है? क्या इसकी दिशा में परिवर्तन हो सकता है?