बाढ़ में फंसी महिला ने राहतकर्मियों के लिए किया ऐसा काम, असम का वीडियो देखकर हो जाएंगे इमोशनल
- फोटो : instagram
Viral Video: असम में बारिश और बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। अभी भी कई गांव डूबे हुए हैं और सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। राहत-बचाव दल दिन-रात बाढञ प्रभावितों की मदद कर रहा है। इन मुश्किल हालात के बीच शिवसागर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। वायरल वीडियो में एक महिला को बाढ़ के पानी के बीच खड़ा देखा जा सकता है।
बताया जा हा है कि महिला अपने घर में जूस तैयार करके राहत और बचाव कार्य में लगे कर्मियों के पास पहुंची। वह एक-एक कर सभी को जूस देती हैं और उनके काम के प्रति आभार जताती है। महिला का यह स्नेह देखकर राहतकर्मी भी भावुक हो जाते हैं और मुस्कुराकरते हुए महिला का धन्यवाद करते हैं। सबसे खास बात यह है कि मदद करने वाली महिला खुद बाढ़ से प्रभावित है।
सोशल मीडिया पर बताई जानकारी के मुताबिक, बाढ़ की वजह से उसके घर और सामान को भी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद भी महिला अपनी परेशानियों को पीछे छोड़ते हुए जान बचाने और राहत पहुंचाने में लगे लोगों की हौसला बढ़ा रहा है।
Viral Video: स्पाइडर-मैन देखने पहुंचे लोगों के बीच जमकर चले लात घुसे, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
महिला का यह छोटा कदम लोगों के लिए प्रेरणा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला की तारीफ की है। लोगों का कहना है कि इंसानियत की असली पहचान संकट के समय में होती है। लोगों ने कहा कि जब कोई व्यक्ति खुद कठिन परिस्थितियों में होने के बाद दूसरों का सम्मान और हौसला बढ़ाता है, तो समाज के लिए मिसाल कायम करता है।
Zara Hatke: 4 साल की बच्ची को थप्पड़ पड़ते ही डर गया पिता, 10 साल तक बेटी को 'बेटा' बनाकर रखा
हालांकि, कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वायरल वीडियो में किए गए दावे की पुष्टि स्वतंत्र रूप से amarujala.com नहीं करता है। इन दिनों असम के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।