फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: स्पाइडर-मैन देखने पहुंचे लोगों के बीच जमकर चले लात घुसे, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 03 Aug 2026 05:22 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि थिएटर में कुछ लोगों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। सभी लोग नई स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे देखने के लिए पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
स्पाइडर-मैन देखने पहुंचे लोगों के बीच जमकर चले लात घुसे - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: नई स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे फिल्म देखने पहुंचे लोगों के बीच थिएटर में जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहै कि इसकी वजह है कि एक शख्स कठित तौर फिल्म शुरू होने से पहले अहम सीन बताने लगा। इसके बाद थिएटर में हंगामा मच गया और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।

विज्ञापन


इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। फिल्म से जुड़े कई वीडियो और दावे किए जा रहे हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। लेकिन इस दावे कि पुष्टि नहीं हो पाई है। साथ ही किसी आधिकारिक एजेंसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की गई है। इसमें दावा किया गया है कि  चार दोस्त नई स्पाइडर-मैन फिल्म देखने के लिए गए थे। उनके बगल में बैठा युवक पहले ही फिल्म देख चुका था और अपनी महिला मित्र को फिल्म के आगे का सीन और ट्विस्ट बताने लगा।
विज्ञापन


Zara Hatke: 4 साल की बच्ची को थप्पड़ पड़ते ही डर गया पिता, 10 साल तक बेटी को 'बेटा' बनाकर रखा

पोस्ट में दावा किया गया है कि युवक बार-बार ऐसा कर रहा था। इससे आसपास बैठे अन्य दर्शकों का फिल्म देखने का आनंद खराब हो रहा था। इसके कुछ देर बाद चारों दोस्तों ने युवक का विरोध किया और उन्होंने कहा कि वो ऐसा ना करे।



दावा किया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन धीरे-धीरे मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में थिएटर के अंदर कई एक दूसरे हाथापाई करते दिख रहे हैं। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया और मामला शांत कराया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

El Nino: अल नीनो से धरती बन जाएगी आग की भट्टी, संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया को चेतावनी, भारत-पाकिस्तान पर भी खतरा

लोगों की प्रतिक्रियाएं

कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म की कहानी नहीं बतानी चाहिए, क्योंकि इससे फिल्म देखने का अनुभव खराब होता है। कई लोगों का कहना है कि कुछ भी हो हिंसा को सही नहीं ठहराया जा सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें