फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बच्ची कमरे से जैसे ही निकली दरवाजे पर फन फैलाए फुफकार रहा था कोबरा, ऐसे बची जान, देखें वीडियो

Sat, 19 Jul 2025 05:06 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह पूरी घटना मई 2025 के पहले हफ्ते की बताई जा रही है। समय था दोपहर करीब ढाई बजे का। सीसीटीवी में कैद हुए इस वीडियो में नजर आता है कि एक ब्लैक कोबरा घर के बाहर दरवाजे के बिल्कुल पास फन फैलाकर बैठा है।
विज्ञापन
सांप से बाल-बाल बची बच्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @dientuhaitien
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात के मौसम में घरों में सांप घुसने की घटनाएं पहले भी देखी जा चुकी हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो इतना डरावना है कि जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। सोचिए, जब कोई गेट खोले और सामने अचानक एक जहरीला सांप मिल जाए, तो क्या हाल होगा? ठीक ऐसा ही हुआ एक मासूम बच्ची के साथ, जिसकी हरकतें अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह पूरी घटना मई 2025 के पहले हफ्ते की बताई जा रही है। समय था दोपहर करीब ढाई बजे का। सीसीटीवी में कैद हुए इस वीडियो में नजर आता है कि एक ब्लैक कोबरा घर के बाहर दरवाजे के बिल्कुल पास फन फैलाकर बैठा है। इतने में एक छोटी बच्ची दरवाजा खोलती है और जैसे ही उसकी नजर सांप पर पड़ती है, वह घबराकर जोर से चीख पड़ती है।




दरवाजे के सामने फन फैलाकर बैठा था सांप
उस पल कोबरा जमीन की ओर झुककर फुफकार रहा होता है और बेहद खतरनाक अंदाज़ में बैठा रहता है। बच्ची डर के मारे तुरंत पलटती है और बिना देर किए वहां से दौड़ जाती है। किस्मत से सांप उसका पीछा नहीं कर पाता। फर्श पर टाइल्स लगी होने की वजह से सांप तेज़ी से रेंग नहीं पाता और वहीं का वहीं रह जाता है। इसी वजह से बच्ची की जान बच जाती है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस रील को इंस्टाग्राम यूजर @dientuhaitien ने पोस्ट किया है। अब तक इसे 29 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और 45 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग बच्ची की किस्मत पर राहत की सांस ले रहे हैं और सांप की हालत पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अगर फर्श पर टाइल्स नहीं होतीं तो शायद ये हादसा भयानक बन सकता था। बच्ची की जान बच गई क्योंकि सांप ठीक से सरक नहीं पाया।" वहीं, एक और ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "शायद सांप भी डर गया। सोच रहा होगा अब मैं किधर जाऊं?"

बच्ची की सूझबूझ की लोगों ने की तारीफ
इस वीडियो ने ना सिर्फ लोगों को चौंकाया, बल्कि एक बार फिर यह याद दिलाया है कि बरसात के समय सतर्कता बेहद जरूरी है। खासतौर पर छोटे बच्चों को लेकर, क्योंकि खतरा कभी भी और कहीं से भी आ सकता है। बच्ची की सूझबूझ और तेजी ने उसे एक बड़े खतरे से बचा लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर सबक और चेतावनी दोनों बन गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें