फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: न कैमरा, न स्टूडियो पहाड़ों के बीच इन बहनों की सुब्हान अल्लाह परफॉर्मेंस ने जीत लिया लाखों लोगों का दिल

Sun, 02 Aug 2026 12:02 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर अरुणाचल प्रदेश की तीन बहनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बिना किसी महंगे म्यूजिक सेटअप के बॉलीवुड के सुपरहिट गाने 'सुब्हान अल्लाह' को अपनी आवाज में गाकर लाखों लोगों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन
तीन बहनों ने दी सुब्हान अल्लाह परफॉर्मेंस - फोटो : @singka.wangjen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Three Sisters Sang Subhan Allah Song Viral Video In Hindi:  इंटरनेट पर हर दिन हजारों वीडियो अपलोड होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ वीडियो अपनी सादगी की वजह से लोगों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। ऐसे वीडियो अपनी सच्ची प्रस्तुति और हुनर के दम पर दर्शकों का ध्यान खींच लेते हैं। इन दिनों अरुणाचल प्रदेश की तीन बहनों का ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बिना किसी महंगे म्यूजिक सेटअप के बॉलीवुड के सुपरहिट गाने 'सुब्हान अल्लाह' को अपनी आवाज में गाकर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन


Viral Video: बाइक-बस या साइकिल नहीं घोड़े पर स्कूल जाते दिखे बच्चे, लोग बोले- यही है असली फ्यूल सेविंग!


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, तीन बहनें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के मशहूर गाने 'सुब्हान अल्लाह' को अपनी आवाज में गाती नजर आ रही हैं। एक बहन हाथ में स्पीकर लेकर ओरिजिनल गाना चलाती है और उसके साथ गाना शुरू करती है और बाकी दोनों बहनें सुर में सुर मिलाते हुए हल्के-फुल्के डांस से परफॉर्मेंस को और खूबसूरत बना देती हैं। उनकी मासूम मुस्कान, बिना किसी दिखावे की प्रस्तुति और पहाड़ों के बीच गूंजती आवाज ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। 

विज्ञापन


वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

पहाड़ों के बीच गाना गाती तीन बहनों के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 24 लाख (2.4 मिलियन) से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोग कमेंट कर तीनों बहनों की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इतनी प्यारी आवाज सुनकर पूरा गाना बार-बार सुनने का मन करता है। दूसरे शख्स ने लिखा- इनकी आवाज सीधे दिल तक पहुंचती है। 


आज के दौर में जहां ज्यादातर वीडियो महंगे कैमरों और एडिटिंग से बनाए जाते हैं, वहीं इन तीनों बहनों ने सिर्फ अपनी आवाज और सादगी के दम पर लाखों लोगों का दिल छू लिया है। यही वजह है कि, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों के बीच पसंद किया जा रहा है और हर कोई उनकी प्रतिभा की सराहना कर रहा है।

Viral Video: 600 रुपये में बिक रहा था लड़की के पैरों से तैयार नींबू पानी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Viral Video: कैंसर से जूझ रहे पिता ने बेटे को दी जिंदगी की सबसे बड़ी सीख, आखिरी बातचीत का वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें