फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: PM मोदी नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान शुरू करेंगे, कर्नाटक सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

Sun, 02 Aug 2026 07:06 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है रविवार, 2 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 2 अगस्त 2026 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे। कर्नाटक सरकार की सर्वदलीय बैठक होगी। 

विज्ञापन

नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस शुभारंभ के साथ ही मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध 100 सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान के तहत, नशामुक्त समाज के निर्माण में जागरुकता बढ़ाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए देश भर में हर रविवार को साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कर्नाटक सरकार की सर्वदलीय बैठक
कर्नाटक सरकार ने कावेरी जल विवाद पर राज्य की आगे की रणनीति तय करने के लिए 2 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है। बता दें कि कावेरी जल विनियमन समिति ने हाल ही में कर्नाटक को 15 दिनों तक प्रतिदिन 3,500 क्यूसेक पानी तमिलनाडु को छोड़ने का निर्देश दिया है। इसके बाद राज्य में विवाद तेज हो गया है और कई स्थानों पर किसान संगठनों तथा कन्नड़ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि सरकार को राज्य के पेयजल हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने चाहिए।

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री का भारत दौरा
उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सैदोव बख्तियार ओडिलोविच रविवार  से 5 अगस्त तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वे इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे नई दिल्ली में आयोजित एक व्यापार मंच में भी भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी तथा विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना है।

विज्ञापन

यातायात व्यवस्था में होगा बदलाव
कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ में यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। भारी वाहनों का डायवर्जन लागू कर दिया गया है। 2 अगस्त से भैंसाली, मेरठ और सोहराब गेट डिपो की बसें बदले हुए रूट पर संचालित होंगी, जबकि 4 अगस्त से दिल्ली हाईवे समेत दिल्ली, गढ़ और हापुड़ रोड को वन-वे कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें