अरुणाचल प्रदेश की छोटी बच्ची का वायरल वीडियो
- फोटो : @zindagi.gulzar.h
Arunachal Pradesh Little Girl Viral Video: अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के लोगों की चेहरे की बनावट कई बार देश के दूसरे हिस्सों के लोगों से अलग नजर आ सकती है। हालांकि, किसी व्यक्ति की शक्ल या चेहरे की बनावट से उसकी राष्ट्रीयता तय नहीं की जा सकती। किसी की शक्ल देखकर यह मान लेना कि वह चीन, नेपाल या किसी दूसरे देश से है, गलत है। हाल ही में सोशल मीडिया पर अरुणाचल प्रदेश की एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्ची को जब ‘चीनी’ कहा गया, तो उसने बेहद मासूम लेकिन आत्मविश्वास भरे अंदाज में ऐसा जवाब दिया। जिसने लोगों का दिल छू लिया।
Viral Video: महिला के 42 हजार रुपये छीनकर भागा बंदर, पैसे छुड़ाने में छूटे गए पुलिस के पसीने
वीडियो में एक व्यक्ति बच्ची से पूछता है कि क्या वह चीनी है? इस पर बच्ची बेहद मासूम लेकिन आत्मविश्वास से जवाब देती है, हम लोग इंडियन हैं। हमको चाइनीज बोलने से हम बहुत गुस्सा होते हैं और बहुत दुखी होते हैं। हमको इंडियन बोलो। बातचीत के दौरान बच्ची बताती है कि वह भारत के अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है और इटानगर में रहती है। कम उम्र होने के बावजूद बच्ची ने अपनी पहचान को लेकर बेहद स्पष्ट तरीके से अपनी बात रखी। बच्ची ने न तो नाराजगी में बहस की और न ही किसी तरह का विवाद खड़ा किया। उसने सहज अंदाज में समझाया कि किसी व्यक्ति की शक्ल-सूरत के आधार पर उसकी राष्ट्रीयता तय करना सही नहीं है।
बच्ची के जवाब ने लोगों का ध्यान उस समस्या की ओर खींचा है, जिसका सामना नॉर्थ-ईस्ट भारत के कई लोगों को करना पड़ता है। किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसके चेहरे से नहीं होती। उसका नाम, भाषा, पहनावा या चेहरा देखकर उसके देश का अनुमान लगाना ठीक नहीं है। ऐसे सवाल कई बार सामने वाले को असहज और दुखी कर सकते हैं।
अरुणाचल प्रदेश की बच्ची के वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। जिसे देख कई लोगों कि प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- बच्ची ने बहुत छोटी उम्र में एक बड़ी बात समझा दी है- भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को उसकी शक्ल-सूरत से नहीं, बल्कि उसकी पहचान और सम्मान के साथ देखा जाना चाहिए। दूसरे शख्स ने कहा- भारतीय नागरिक को बार-बार यह बताने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए कि वह भारतीय है।
Viral Video: साइकिल पर लस्सी बेच शख्स ने चमकाई किस्मत, मेहनत और संघर्ष की कहानी बनी लोगों के लिए मिसाल
Viral: बारिश में पटरी पर जाते हुए शख्स के छाते में उतरा करंट, जानें इसके पीछे की फिजिक्स और रेलवे के नियम