फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: आप छांटते रह जाएंगे सेब, दुकानदार कर जाएगा खेल! गुरुग्राम का वीडियो देख चौंक जाएंगे

Thu, 26 Nov 2026 10:58 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: गुरुग्राम बस स्टैंड पर सेब खरीदने पहुंचे एक ग्राहक ने दुकानदार पर पॉलिथीन बदलकर सेब बदलने का आरोप लगाया।  वीडियो में दुकानदार की कथित चालाकी और ग्राहक के टोकने पर उसका नाराज होना दिखाई दे रहा है।
 
विज्ञापन
पॉलिथीन बदलने का लगाया आरोप - फोटो : इंस्टाग्राम@ rajneeshchandnivlogs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेब खरीदते समय अक्सर लोग काफी सावधानी बरतते हैं। कोई एक-एक सेब को हाथ में लेकर देखता है, तो कोई उसका रंग और आकार देखकर ही थैले में डालता है। इसकी वजह भी साफ है, सेब सस्ता फल नहीं है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि पैसे पूरे लगें और फल भी सही मिले। लेकिन क्या हो अगर दुकानदार आपकी आंखों के सामने ही ऐसा खेल कर जाए कि आपको इसकी भनक तक न लगे? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी सेब खरीदते समय सतर्क हो जाएंगे।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में एक दुकानदार की ऐसी तरकीब दिखाई गई है, जिसके बारे में शायद ही किसी ग्राहक ने सोचा होगा। वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी के साथ सेब खरीदने पहुंचा था। पत्नी जब अपनी पसंद के सेब छांट रही थीं, तभी पति ने दुकानदार की हरकत पर ध्यान देना शुरू कर दिया। वीडियो में शख्स कहता सुनाई देता है कि देखना, अभी यह सेब वाला कैसे सेब बदलता है। ग्राहक जब तक अपनी पसंद के सेब छांटता रहेगा, तब तक दुकानदार बड़ी सफाई से पहले वाले सेब बदल देगा। वह दुकानदार के हाथों की तेजी की ओर भी इशारा करता है और कहता है कि इसे समझ पाना आसान नहीं है। इसके बाद पत्नी सेब से भरी पॉलिथीन दुकानदार को वजन करने के लिए देती हैं। दुकानदार वजन पूरा करने के लिए कुछ सेब निकालता है और कुछ दूसरे सेब उसमें डालता है। पहली नजर में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन असली खेल इसके बाद शुरू होता है।




पॉलिथीन बदलने का लगाया आरोप
वीडियो में दिखाई देता है कि दुकानदार सेब वाली पॉलिथीन को तराजू से उतारकर दूसरी पॉलिथीन के साथ रख देता है। आरोप है कि वह इसी दौरान दोनों पॉलिथीन बदल देता है और ग्राहक को सेब देते समय दूसरी पॉलिथीन उठा लेता है। यानी ग्राहक ने जिन सेबों को अपनी पसंद से चुना था, उसके हाथ में वही सेब पहुंचने की गारंटी नहीं थी।हालांकि, दुकानदार की यह हरकत ग्राहक की नजरों से बच नहीं पाई। जैसे ही उसे इस बात के बारे में बताया गया, वह भड़क गया। वीडियो में दुकानदार को सारे सेब पॉलिथीन से निकालते और ग्राहक को सेब देने से मना करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन


गुरुग्राम बस स्टैंड का बताया जा रहा मामला
वीडियो के कैप्शन में इंफ्लुएंसर लोगों को फल खरीदते समय सावधान रहने की सलाह दी है। उनका दावा है कि यह घटना गुरुग्राम बस स्टैंड की है। उन्होंने यह भी लिखा है कि गुरुग्राम में दुकानदार ऐसा ही करते हैं। हालांकि, वीडियो के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि सभी दुकानदार ऐसा करते हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसे देखने के बाद लोग सेब खरीदते समय सिर्फ फल छांटने ही नहीं, बल्कि दुकानदार के हाथों पर भी नजर रखने की बात कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें