फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के सेंसर की बीप से हुआ परेशान, शख्स ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Fri, 30 Oct 2026 05:10 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: गुजरात के मोरबी में कार के सेंसर की बार-बार बीप से परेशान एक शख्स ने महिला वकील की खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपी ने इस घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
बार-बार बीप कर रही थी कार - फोटो : एक्स@DeshGujarat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल कारों में कई ऐसे फीचर्स दिए जाते हैं, जो ड्राइवर के लिए गाड़ी चलाना और पार्क करना आसान बनाते हैं। पार्किंग सेंसर भी इन्हीं में से एक है। गाड़ी के आसपास कोई चीज आने पर सेंसर बीप की आवाज से ड्राइवर को अलर्ट करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही आवाज किसी को इतना परेशान कर सकती है कि वह कार में आग ही लगा दे? गुजरात के मोरबी से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स कार के सेंसर की बार-बार आने वाली बीप से इतना नाराज हुआ कि उसने गुस्से में गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


महिला वकील की कार को बनाया निशाना
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, यह घटना गुजरात के मोरबी की है। यहां एक महिला वकील की कार से बार-बार बीप की आवाज आ रही थी। बताया जा रहा है कि इस आवाज से परेशान होकर आरोपी ने कार को नुकसान पहुंचाने का फैसला किया। हालांकि, अपनी शिकायत या नाराजगी जाहिर करने के बजाय उसने ऐसा खतरनाक कदम उठाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। आरोपी ने महिला वकील की पार्किंग में खड़ी कार को अपना निशाना बनाया।

विज्ञापन


पेट्रोल डालकर लगा दी कार में आग
वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की कार के पास पहुंचता है। इसके बाद वह गाड़ी पर पेट्रोल डालता है और उसमें आग लगा देता है। देखते ही देखते कार के अगले हिस्से से आग की लपटें उठने लगती हैं। इस दौरान आरोपी अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो भी बनाता नजर आता है। कार में आग लगाने के बाद वह वहां से चला जाता है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, मोरबी ए डिवीजन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कार के सेंसर की आवाज से परेशान होकर किसी की गाड़ी में आग लगा देना लोगों को हैरान कर रहा है।

वीडियो देखकर यूजर्स ने क्या कहा?
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि यह बिल्कुल गलत है और आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं, एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि परेशान होने का मतलब यह नहीं है कि पूरी दुनिया में ही आग लगा दी जाए। कुछ लोगों का कहना है कि अगर उसे कार की आवाज से इतनी परेशानी थी तो वह शिकायत कर सकता था, लेकिन इस तरह गाड़ी में आग लगाना किसी भी तरह सही नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें