फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जब दो मुर्गियों के बीच फंस गया बेबी कोबरा, फिर जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Thu, 28 Aug 2025 05:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: दो मुर्गियों के सामने एक बेबी कोबरा आ गया। दोनों मुर्गियों ने हमला कर कोबरा को मार दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। 
विज्ञापन
जब दो मुर्गियों के बीच फंस गया बेबी कोबरा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडया पर जानवरों के हर दिन वीडियो देखने को मिलते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। अभी तक आपने सांप और नेवले की लड़ाई के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन इन दिनों मुर्गी और सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

विज्ञापन


दरअसल, दो मुर्गियों के सामने एक बेबी कोबरा आ गया। दोनों मुर्गियों ने हमला कर कोबरा को मार दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक के पास मुर्गी ने मुंह में कोबरा को दबाया हुआ है। तभी एक शख्स की आवाज आती है, छोड़ दो उसे सांप है वो। उसके बाद मुर्गी मुंह से सांप को निकाल देती है और वो बेबी कोबरा जमीन पर फन फैलाकर बैठ जाता है। इसके बाद दो मुर्गी कोबरा के सामने बैठ जाती हैं और उसे घूरने लगती हैं।
विज्ञापन




Viral Video: बारिश से बचने के लिए लड़के ने लगाया ऐसा जुगाड़, गाड़ी पर फिट कर दिया छाता, लोग बोले- क्रिएटिविटी

मुर्गियों और कोबरा में होती है लड़ाई

जब दोनों मुर्गी और कोबरा आमने-सामने होते हैं तो बेबी कोबरा भी बचने के लिए बार-बार फन मारता है। इसके बाद वीडियो में दिख रहा है कि एक मुर्गी सांप को अपनी चोंच में दबा लेती है और दूसरी मुर्गी उस साप को छीनने की कोशिश करती है। मुर्गी अपनी चोंच से सांप को इधर-घधर करती है और कोबरा जख्मी होने लगता है। 

Video: छत से मां ने बच्चे को फेंक दिया नीचे, फिर पापा ने जो किया वो देखकर करेंगे तारीफ, वीडियो हुआ वायरल

दूसरी मुर्गी सांप को ले लेती है और चोंच में दबाकर उसे झटकती है। इसे सांप पूरी तरह जख्मी हो जाता है और देखने पर ऐसा लगता है कि कोबरा मर चुका है। इसके बाद बेबी कोबरा को अपनी चोंच में दबाकर दोनों मुर्गी वहां से चली जाती हैं। 

Viral Post: मोबाइल शॉप ने लीक की लड़की की प्राइवेट वीडियो,परिवार ने बातचीत की बंद, अब सोशल मीडिया पर मांगी मदद

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vlogger_aditya_06 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वायरल हो गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें