वायरल वीडियो में महिला कहती है कि, भारत में अपार्टमेंट में रहने का एक बड़ा फ़ायदा वहां मिलने वाली शांति और प्राइवेसी थी। भारत में अपार्टमेंट कंक्रीट से बने होते हैं, कंक्रीट कई इंच मोटा होता है, इसलिए पड़ोसी की आवाज सुनना बहुत मुश्किल होता है। मोटी कंक्रीट की दीवारों और फ़र्श की वजह से घरों के बीच आने-जाने वाले शोर में काफी कमी आती थी। घनी आबादी वाले अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहने के बावजूद लोग शांत माहौल का आनंद ले सकते थे। आपको अपार्टमेंट या छोटी जगह में रहने की आदत हो जाती है और आपको सच में कुछ सुनाई नहीं देता।
Viral Video: मुंबई में घर किराए पर लेना कितना मुश्किल, शख्स ने बताई सपनों के शहर की कड़वी सच्चाई
Viral Video: तमिलनाडु के थूथुकुडी में दिखा दुर्लभ बवंडर का नजारा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
तो वहीं अमेरिका में अपार्टमेंट में रहने का अनुभव आवाज के मामले में बहुत अलग था। अमेरिका में अपार्टमेंट कंक्रीट के बजाय बहुत कमजोर मटीरियल से बनाते हैं। मैं सुबह अपने पड़ोसियों की आवाज़ सुन सकती थी, वे मुझे जगा देते थे। यह समस्या सिर्फ पड़ोसियों तक ही सीमित नहीं थी, उन्होंने बताया, घर के अंदर होने पर भी, अक्सर बाहर का शोर सुनाई देता था।
वीडियो को खुद महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- अलग-अलग देशों में अपार्टमेंट में रहने के दौरान शोर-शराबे के स्तर में बहुत ज़्यादा फ़र्क हो सकता है। भारत में अपार्टमेंट्स काफी शांत होते हैं, क्योंकि उनकी मोटी कंक्रीट की दीवारें पड़ोसियों की आवाज़ को अंदर नहीं आने देतीं। हां, सड़कों का शोर ज़रूर सुनाई देता है। तो वहीं अमेरिका में लकड़ी और ड्राईवॉल से बने अपार्टमेंट में बाहर का शोर अंदर आता है। जब भी ऊपर रहने वाला पड़ोसी जागता था, तो मेरी भी नींद खुल जाती थी। मुझे US में अपार्टमेंट वाली ज़िंदगी की याद नहीं आती। हां, वहां बिजली कम जाती थी। दोनों के अपने-अपने फ़ायदे और नुकसान हैं।
Viral Video: समोसे पर ब्रश से रंग लगाता दिखा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
अमेरिका में अपार्टमेंट में रहने के बारे में सोच रहे लोगों को महिला ने एक काम की सलाह दी- अगर आप अमेरिका में किसी अपार्टमेंट में रहने के बारे में सोच रहे हैं, तो कृपया इस बात पर ध्यान दें कि वहां शांति की कमी हो सकती है। बस एक जानकारी के लिए बता रही हूं। घर का मतलब सिर्फ़ उसका साइज़ और सुविधाएं नहीं हैं, उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाला मटीरियल रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आकार दे सकता है और प्राइवेसी व आराम से लेकर सेहत तक हर चीज़ पर असर डाल सकता है।
अमेरिकी महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे अबतक कई हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देख कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं, ऐसे में एक यूजर ने लिखा- मुझे अब भी समझ नहीं आता कि अमेरिकी अपने घर कागज़ और टहनियों से क्यों बनाते हैं? दूसरे यूजर का कहना था कि, यही वजह है कि लोग शोर की शिकायत करते हैं।