बहुत देर से बंद था प्लेन का दरवाजा, खोलते ही एयर होस्टेस के उड़े होश
- फोटो : Adobe Stock/Instagram
Weird News: लोगों की जिंदगी को हवाई यात्रा ने आसान बना दिया है। समय की बचत के लिए लोग हवाई यात्रा को प्राथमिकता देते हैं। हवाई यात्रा से समय की बचत होती है और लोगों को कम थकान होती है। कई बार हवाई यात्रा के दौरान लोग प्लेन में हंगामा कर देते हैं। कई बार लोगों के हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं।
हवाई यात्रा के दौरान लोग कभी-कभी ऐसा व्यवहार करते हैं, जिससे दूसरे यात्री भी परेशान हो जाते हैं। अमेरिकी एयरलाइंस में एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद हंगामा मच गया। उड़ान के दौरान फ्लाइट का टॉयलेट बहुत देर से बंद था। जब एयर होस्टेस का उस गया था, तो उसने दरवाजा खोला, जिसके बाद अंदर ऐसा नजारा दिखा, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। पीटर नगुएन नाम के शख्स ने इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें वो वॉशरूम के दरवाजे पर एक एयर होस्टेस से लड़ता हुआ दिख रहा है।
एयर होस्टेस ने एयरलाइंस में ड्यूटी के दौरान देखा कि जहाज का टॉयलेट बंद था। जब काफी देर भी दरवाजा नहीं खुला, तो उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा खोलते ही वो अंदर का नजारा देखकर हैरान हो गई। दरअसल, टॉयलेट में बैठकर एक शख्स सिगरेट पी रहा था और धुएं के छल्ले उड़ा रहा था। एयर होस्टेस इससे कुछ कहती है, तो वो वीडियो रिकॉर्ड करने लगता है और खुद को सेलिब्रिटी पिकलबॉल कोच बताता है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Independence Day 2025: वो कौन से पांच देश हैं, जो भारत के साथ 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न
Viral Video: 105 साल की दादी पानी में दिखाती हैं जलपरी जैसी फुर्ती, तैराकी में मात देकर सबको कर देती हैं हैरान
वीडियो में शख्स बता रहा है कि फ्लाइट अटेंडेंट ने उसके ऊपर हाथ उठाया है, तो वहीं दूसरी तरफ एयर होस्टेस कहती है कि अंदर स्मोक कर रहा था, जिसकी हवाई जहाज में इजाजत नहीं है। इस नाराज शख्स कहता है कि वो खुद वकील है और सोशल मीडिया पर 25 हजार लोग उसे फॉलो करते हैं, जो इस घटना को देख रहे हैं।
Viral Video: लड़के ने जमीन पर लेट-लेटकर किया ऐसा कोबरा डांस, लोगों की नहीं रुकी हंसी, बोले- नागमणि लेकर मानेगा
इस घटना के बाद अमेरिकी एयरलाइंस ने यात्री को सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस यात्री को बाहर ले गई। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।