फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने समझदार जानवर की आप भी शर्मा जाएं

Fri, 04 Mar 2016 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • मकड़ियां धरती पर मौजूद उन छोटे जानवरों में से हैं जिनका बुद्धिमत्ता बहुत ज्यादा होती है।
  • हाथियों का दिमाग दूसरे जानवरों के मुकाबले बड़ा होता है।
विज्ञापन
गिलहरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हम समझते हैं कि इंसान ही समझदार और तेज दिमाग होते हैं लेकिन ऐसे कई जानवर, कीड़े और पक्षी हैं जो इंसानों जैसे ही बहुत समझदार हैं। इंसानों का सबसे ज्यादा आईक्यू लेवेल 7.6 होता है। मकड़ियां धरती पर मौजूद उन छोटे जानवरों में से हैं जिनका बुद्धिमत्ता बहुत ज्यादा होती है। खासकर अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में पाई जाने वाली सफेद दाढ़ी वाली पोर्शिया मकड़ी।
विज्ञापन


बॉटलनोज डॉल्फिन में भी बातचीत करने के गुण होते हैं। यहां तक कि वे आसानी से खुद को शीशे में देख कर पहचान भी जाती हैं। इनका आईक्यू लेवेल 5.3 होता है। कई बार डॉल्फिन विपरीत हालातों में इंसान से भी ज्यादा समझदारी दिखाती हैं। 

चीटियां होती तो बहुत नन्ही सी हैं लेकिन दिमाग के क्या कहने। इनमें उन आपदाओं से भी लड़ने की क्षमता होती है जिनसे दूसरे जानवर नहीं लड़ पाते। ये झुंड में ही अपना घर बनाती हैं और खाना लाती हैं। अपने आस पास के वातावरण के साथ आसानी से घुल मिल जाती हैं। ये सारे गुण एक समझदार जानवर में होने जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के जितना समझदार होता है सुअर

सुअर
कबूतरों को तो बहुत पुराने वक्त से ही युद्ध के दौरान और संदेश पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। ऐसा इसलिए क्योंकि वे आसानी से रास्ता समझ लेते हैं और उन में लोगों को लंबे वक्त तक याद रखने की भी क्षमता होती है। वे जिस जगह या इंसान को एक बार देख लें, उसे जिंदगी भर के लिए याद रखते हैं।

गिलहरी आकार में छोटी होती हैं लेकिन उनके दिमाग को कम नहीं आंका जा सकता। उनकी सारी समझदारी अपना खाना खोजने में ही खर्च होती है। वे कई कई सालों तक आराम से याद रख सकती हैं कि उन्होंने अपना खाना कहां कहां छिपाया है। 

हाथियों का दिमाग दूसरे जानवरों के मुकाबले बड़ा होता है। उनमें भावनाएं होती हैं तभी तो कई बार इंसानों के साथ परस्पर व्यवहार निभाते दिखते हैं। ये अपने पैरों में होने वाले कंपन के जरिए एक दूसरे से बात करते हैं। इनका आईक्यू लेवल 1.3 होता है। एक शोध के मुताबिक ठीक-ठाक उम्र का सुअर एक तीन साल के बच्चे जितना समझदार होता है। ये आसानी से नई कलाएं सीख लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें