ये तो आपने सुना होगा कि बंदर की प्रवृत्ति इंसानों जैसी होती है। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे जानवर हैं जो इंसानों की तरह ही आपस में हरकतें करते हैं। वेश्यावृत्ति से लेकर एक दूसरे की लड़ाइयां सुलझाने तक में ये समझदार हैं।
इंसानों की तरह तोते भी अपने बच्चों के नाम रखते हैं। असल में वे हमारी तरह 'राम-श्याम' जैसे नाम नहीं रखते बल्कि वे खास तरह की आवाज निकालते हैं जब उन्हें अपने समूह के किसी खास सदस्य को पुकारना होता है। ये आवाज वो किसी और के लिए नहीं निकालते।
यानी कहा जा सकता है कि वे अपने अंदाज वे अपने साथियों के नाम रखते हैं। ऐसा डॉल्फिन्स और कौए भी करते हैं। इंसानों की तरह व्हेल मछलियां भी गाना गाती हैं। एस समूह के सभी नर व्हेल मछलियां एक ही जैसा गाना गाते हैं लेकिन जब वे उससे बोर हो जाते हैं तो उनमें से कोई एक अचानक दूसरी ताल में गाने लगता है। बाकी मछलियां उसे ही फॉलो करते हैं। कई बार उस नए गाने में पुराने गाने की भी ताल मिली होती है तो कई बार वो पूरी तरह नया होता है।