फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ की संपत्ति और आलीशान घर की मालकिन है ये कुतिया!

विज्ञापन
विज्ञापन
ये कुतिया ऐसी जिंदगी जीती है जिसके बारे में आप सुनकर चौंक तो जाएंगे ही, हो सकता है जल भी जांए। मेट्रो के मुताबिक एकाउंटेंट रोज ऐन बोल्सनी अपनी पालतू कुतिया से इतना ज्यादा प्यार करती है कि उसे एक आलीशान जिंदगी देती हैं।
विज्ञापन


इस कुतिया का नम बेला मिया और अपनी मालकिन की दी हुई करोड़ों की संपत्ति की अकेली मालकिन है। इसके नाम एक पूरा बड़ा सा घर भी है जो रोज का दिया हुआ है।

बेला हमेशा हीरे और मोती की जूलरी से लदी रहती है। उसके पास 1000 से ज्यादा डिजाइनर कपड़े हैं और हर एक ड्रेस साठ हजार से नीचे तो है ही नहीं। बेला सिर्फ महंगी कारों में घूमती है और मालकिन की गोद में रहना पसंद करती है।
विज्ञापन

बेला है मेरी बेटी

रोज की मानें तो वो कहती हैं कि उनके अपने बच्चे बड़े हो चुकें हैं। वो सभी सेटल्ड हैं और चाहते हुए भी रोज-रोज उनके साथ नहीं रह सकते। ऐसे में बेला उनके लिए उनकी बेटी ही है जिसे वो सबकुछ सौंप देना चाहती हैं।

रोज ने बेला को अपनी बेटी मानते हुए अपने बच्चों की तरह उसे भी प्रॉपर्टी में हिस्सा दिया है। रोज के नाम कम से कम दस करोड़ रुपए हैं और घर भी।

वो नहीं चाहती कि कल को उनके मर जाने के बाद बेला की कोई देखभाल ना करे या फिर उसे कोई भी दिक्कत हो। इसलिए उसके नाम एक बड़ा हिस्सा देकर रखा है। सभी इंतजाम भी किए हैं कि वो मजे से अपनी लाइफ ‌जीए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें