फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर फेमस हुई दुखयारी बिल्ली, जानिए इसके दुख का राज

Thu, 25 Jun 2015 07:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्लियों को आपने खूब उछलते कूदते देखा होगा। चोरी- छुपे घर में घुसते भी देखा होगा पर कभी ऐसी बिल्ली देखी जो सिर्फ उदास रहती हो। ये है माउडलिन मोगी, आजकल इसने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। इसकी मालकिन मैगी लियू ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर क्या डाली, ये चर्चा में आ गई।
विज्ञापन


इसके उदास चेहरे को देखकर लोग काफी चकित हो रहे हैं और इसको लगातार फॉलो कर रहे हैं। माउडलिन की मालकिन मैगी ने उसकी उदासी दूर करने के लिए उसे उसके दो और भाई-बहनों के साथ खेलने भेजा। इसके अलावा उसे एक खिलौना लाकर भी दिया जो हमेशा इसके साथ रहता है। पर फिर भी ये सब माउडलिन के चेहरे की उदासी दूर नहीं कर पाया।


मैगी का कहना है कि उसके पास बार्हर और बार्डी नाम की दो और बिल्लियां हैं। ये दोनों भी माउडलिन के साथ काफी घुली-मिली हैं। ये तीनों अक्सर पार्क में खेलते हैं और मस्ती करते हैं पर फिर भी लुहू को इन सबसे काई खुशी नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालकिन रोज करती है तस्वीरें पोस्ट

मैगी ने ऐसे ही एक दिन लुहू की कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। उसके बाद लोगों के बीच लुहू की उदासी इतनी चर्चित हो गई इसका कारण जानने के लिए लोगों ने लगातार फॉलो करना शुरु किया।

धीरे- धीरे लुहू की उदासी इंटरनेट पर ऐसा चर्चा का विषय बन गई कि आज लुहू के चाहने वालों की संख्या 15000 है। इंस्टाग्राम पर लुहू के चाहने वालों की फौज दिन-रात तेजी से बढ़ रही है।

उसकी इस लोकप्रियता को समझते हुए मैगी भी अपनी इस लाचार बिल्ली की सारी छोटी- बड़ी हरकतों को तस्वीरों के जरिए लोगों को बताती रहती है। लुहू की ये तस्वीरें वाकई काफी उदास करने वाली लगती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें