फिल्मों में एलियन तो आप बहुत देखे होंगे लेकिन क्या कभी एलियन बिल्ली देखी है? यह है एलियन कैट के नाम से मशहूर मेटिल्डा जिसने अपनी आंखों के जादू से 30,000 लोगों को इंस्टाग्राम पर अपना फौलोवर बना लिया है। इसकी बड़ी बड़ी शीशे सी आंखों के कारण ही इसे यह खास नाम मिला है। इंस्टाग्राम पर बनी इसकी प्रोफाइल कहती है, 'क्या आपने ऐसा कोई और देखा है? मैं अपने जैसी इकलौती हूं।'
मेटिल्डा के मालिकों का कहना है कि एक बीमारी के कारण इसकी आंखें शीशे सी हो गई हैं। यह एक असाधारण सी बीमारी है जिसे लेंस लक्सेशन कहते हैं। इसी कारण इसके आंखों के लेंस अपनी जगह से हट गए हैं और शीशे जैसे दिखते हैं।
आंखों की रोशनी खो चुकी इस बिल्ली की वेबसाइट पर लिखा है कि अब वह किसी भी तरह के दर्द से पीड़ित नहीं है बल्कि इसे अपनी खासियत बना कर हजारों लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुकी है। उसकी देखभाल करने के लिए खास सेवक भी रखे गए हैं उसकी वेबसाइट पर लिखा है,' मेटिल्डा अपने प्यारे सेवकों के साथ रहती है जिसमें एक बूढा आदमी, एक औरत और एक कुत्ता भी शामिल है।'