फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुअर जैसा दिखता है ये कुत्ता, वजह जान हैरत में पड़ जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कुत्ते इंसानों के साथ सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। लेकिन जितना हम इंसानों को बेहतर समझते हैं, क्या वो जानवरों के साथ वैसे ही हैं?
विज्ञापन


वरब्लॉग के मुताबिक अमेरिका के जॉर्जिया में फुलटन काउंटी में एक ऐसा कुत्ता देखा गया जो एक नजर में कुत्ता तो लग ही नहीं रहा था।

सामने की तरफ से उसका मुंह इतना सूज चुका था कि वो सुअर ही लग रहा था। जब जिन लोगों ने उसे पहली बार देखा और गौर से देखा तो पाया इस कुत्ते की हालत तो बहुत ही खराब थी।
Trending Videos

बांध दिया था पट्टा

उन्होंने देखा कि इस कुत्ते के आंखों में भी पस भर गई है। वो सांस लेने में भी काफी मुश्किल महसूस कर रहा था।

उसका पूरा बदन पतला हो गया था और उसके गले में बंधे पट्टे के ऊपर काफी सूजन आ गई थी। ये सूजन पट्टे के काफी टाइट बांधे जाने के वजह से थी।

ये पता नहीं चल पाएगा कि कुत्ते पर ऐसा जुल्म करने वाला कौन था। ये स्थिति ऐसी बन गई थी कि अगर कोई उसे फौरन ना बचाता, तो बस वो दम घुटने से मर ही जाता।
विज्ञापन

बचा लिया गया

कुत्ते की हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि वो किसी को अपने पास भी नहीं आने दे रहा था। पूरी सावधानी के साथ उसके गले से पट्टा हटाया गया।

धीरे-धीरे कुत्ते की स्थिति ठीक हो पाई। सूजन जाने और स्वस्‍थ बनने में उसे कई दिनों का वक्त लगा। लेकिन उसकी देखभाल सबसे बढ़िया वेटनेरी डॉक्टरों ले की और उसे बचा लिया।

थोड़े दिनों के बाद वो फिट हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें