फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमी ने शेरनी का किया वो हाल, देखकर दंग रह जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
शेर हो या शेरनी, दोनों ही शेरदिली और जंगल के राजा होने के लिए जाने जाते हैं। वो बात अलग है कि कई बार जानवरों की भिड़ंत में कई बार शेरों को भी मुंह की खानी पड़ती है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक मेक्सिको में एक शेर को पालतू जानवर बनाकर रखे हुए मालिक ने उसका वो बुरा हाल किया जैसा आपने कभी किसी शेरनी को देखा ही नहीं होगा।

मामला मेक्सिको के लापूपेक का है। शेरनी क नाम मडोना था। उसके मालिक ने उसे पालतू बनाए रखने के लिए तो सबसे पहले उसके दांत और पंजे हटवा दिए। उसे अपने वर्कशॉप में ही रखता था।

13 साल बिताए कैद में

मडोना के मालिक का नाम हरनैनडेज है। उसने शेरनी पर बिना ध्यान दिए एक दो नहीं बल्कि पूरे 13 सालों तक अपनी वर्कशॉप में कैद में रखा।

एक आम शेरनी की उम्र 29 बताई जाती है। जब फेडरल एटॉर्नी फॉर एनवायरनमेंटल प्रोटेक्‍शन वालों से मडोना को कैद से छुड़ाया तो वो 19 साल की थी।

उसके बदन पर कई बड़ी बड़ी चोटें थीं और वो सड़ रही थी। उसकी हालत बहुत ही खराब थी और वजन इतना गिर चुका था कि वो खड़ी तक नहीं हो सकती थी।
विज्ञापन

मर गई मडोना

रेस्‍क्यू टीम ने बताया कि जब तक वो मडोना को वहां से निकालते और ठीक करते, इससे पहले ही उसकी हालत इतनी बिगड़ चुकी थी वो बचाने की कोशिश किए जाते हुए मर गई।

सालों से बिना किसी इलाज और बढ़िया खाने-पीने से रहित ऐसी जिंदगी ने उसे पूरी तरह से खत्म कर दिया। उसे जब पाया गया तो उसके बदन के बाल भी झड़े हुए थे।

बाहर कई देशों में शेरों को पालतू जानवर बनाकर रखने की इजाजत है। कई देश जहरीले और बड़े सांपों को भी रखने की इजाजत देते हैं। कहा नहीं जा सकता है कि अपनी पालतू शेरनी के साथ ऐसा रवैया अपनाने के लिए फरनैनडैज को कितनी सजा दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें