फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है एक आंख वाला घोड़ा, माथे के बीचोबीच इसकी आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरत के करिश्मे कितने और कैसे-कैसे। हम और आप यकीन भी नहीं कर पाते और ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं जिन पर भरोसा करना मुश्किल होती है।
विज्ञापन


अब इस खबर को ही ले लीजिए। मिरर में छपी खबर के मुताबिक डेनमार्क के कोपनहेगन में एक घोड़े ने सभी वैज्ञानिकों को उसके अस्तित्व को लेकर अचंभे में डाल रखा है।

एक ऐसा घोड़े के बच्चे का शव जिसकी आंखें ही नहीं हैं। बल्कि ये कहना चाहिए कि जहां होनी चाहिए वहां नहीं हैं। वो माथे के बीचोबीच थी और वो भी सिर्फ एक।

देखने में तो वो किसी हाल घोड़े का बच्चा लग ही नहीं रहा था। वो किसी गधे जैसा दिख रहा था।

साइक्लोप्स है नाम

इस घोड़े के बच्चे का नाम साइक्लोप्स रखा गया है। दरअसल ये एक अंग्रेजी का शब्द है जिसका मतलब है ऐसा दानव जिसकी एक आंख होती है। ये शब्द ग्रीक और रोमन माइथॉली में पॉपुलर है।

घोड़े का ये अजीबोगरीब बच्चा डेनमार्क के जीलैंड में पैदा हुआ था पिछली गर्मियों में और फिर फौरन ही मर गया था।

उसके मृत शरीर को यूनिवर्सिटी ऑफ कोपनहेगन में जांच के लिए भेज दिया गया था। साल भर बाद अब जाकर वहां के प्रोफेसर हनरिक ईवेंग जेंसन ने बताया कि ये जानवर किसी भयानक म्यूटेशन या यूं कहें कि अविक‌सित जीन का शिकार हो गया था।
विज्ञापन

कम होती हैं ऐसी घटनाएं

प्रोफेसर हेनरिक ने बताया कि जानवरों में ऐसी ‌अविकसित जानवरों की घटनाएं कम ही देखने को मिलती हैं।

ये एक ऐसी ही घटना था जो कई सालों में अब हुई है। ये एक साईक्लोप्स ही है। आपको बता दें कि इस यूनिवर्सिटी में डरा देने वाली कई चीजों का सालों पुराना संकलन होता है।

इधर आपको एक आंख वाला सूअर और चार पैरों वाली बत्तख भी मिल जाएगा। साइंस की दुनिया में ऐसा बहुत कुछ हैरान करने वाला हुआ है जिसका संकनल यहां आपको देखने को मिल सकता है।

डिपार्टमेंट ने साफ किया कि घोड़े की आंखों के साथ ऐसा डिफेक्ट कैसे आया। उनके मुताबिक उसकी दोनों आंखें अलग-अलग नहीं विकसित हो पाई और शायद इस वजह से जुड़कर एक दिखने लगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें