फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इत्तेफाक या कोई रहस्य? इस आदमी को एक ही सांप ने काटा तीन बार

विज्ञापन
विज्ञापन
जब किसी को एक ही सांप तीन बार काट दे, तो वाकई ये बात अपने आप में एक अचंभा है। कई लोगों के लिए ये चीज इत्तेफाक भी हो सकती है, लेकिन सुनने में ये हैरत में डालने वाली जरूर है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक 44 साल का एक आदमी गो ऐप नाम की एक एंडवेंचर साइट पर प्रकृति की गोद में मौज-मस्ती करने गया था।

उस साइट पर ब्रिटेन का सबसे जहरीले सांप जिनका नाम ऐडर होता हैं, पाए जाते हैं। इसी सांप ने साइट पर ही इस आदमी को तीन बार काटा।
Trending Videos

बिगड़ी तबीयत

जैसे ही उसको सांप ने लगातार तीन बार काटा, उसको बेहोशी आने लगी। उसकी बिगड़ती हालत को देखकर नॉर्थ यॉर्कशायर स्थित डैलबी जंगल में ही उपचार शुरू किया गया।

उसकी हालत में थोड़ा सुधार आया, उसे मिडिल्सबर्ग स्थित जेम्स कुक युनिवर्सिटी अस्पताल में हेलीकॉप्टर से भेज दिया गया।

अभी उसकी हालत ठीक है, लेकिन सांप ने उसे ही क्यों और तीन बार काटा, इसका रहस्य अभी तक सुलझाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन

बहुत भयानक सांप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐडर सांप बहुत ही जहरीले होते हैं। हर साल ब्रिटेन में 100 केसेज इस सांप के काट खाने के रिपोर्ट होते हैं।

ऐसा माना जाता है‌ कि ये सांप बिना छेड़े कभी भी नहीं काटते लेकिन उन्हें उकसाने पर वो कभी भी नहीं छोड़ते।

इसके काट देने के बाद अगर जल्दी से ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो उल्टी, चक्कर, मतिभ्रम और बेहोशी आ जाती है।

इसके बाद उपचार ना मिलने पर मौत तय होती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें