फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा पड़ गया शेर को चुनौती देना

Sat, 12 Mar 2016 11:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • नेशनल पार्क में जानवरों को देखने गए थे पादरी।
  • शेर को देखते ही जाग उठी 'ईश्वरीय शक्तियां'।
  • होश आया तो पीछे भागे, शेर ने कर दिया हमला।
विज्ञापन
इससे पहले पादरी बच पाते, शेरों ने हमला कर दिया - फोटो : dailypost.co.za
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के प्रेटोरिया सोशानगूव में स्थित चर्चित जियोन क्रिश्चन चर्च के एक पादरी ने क्रूगर नेशनल पार्क के एक शेर को उनसे लड़ाई करने की चुनौती दे डाली औऱ मरते मरते बचे।
विज्ञापन


हुआ ये कि पादरी एलेक डिवानी अपने साथियों के साथ नेशनल पार्क घूमने गए थे औऱ जानवरों को देख रहे थे। माना जा रहा है कि अचानक वे बेहोश हुए और फिर कुछ अजीब भाषाओं में बोलने लगे। उनके सामने एक शेर था जो आराम से अपना शिकार खा रहा था।

डेलीपोस्ट की खबर के मुताबिक एलेक को लगा होगा कि वे बाइबिल की कोई बात बोल रहे हैं। वे गाड़ी का दरवाजा खोल कर शेरों की तरफ जाने लगे। अपनी तरफ एक आदमी को आते देख शेर भी उनकी तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन


एलेक उसी वक्त होश में आ गए और उन्हें अहसास हुआ कि ये कुछ गलत होने वाला है। वे तुरंत पीछे की ओर भाग लिए। लेकिन इससे पहले वो सुरक्षित कार तक पहुंच पाते, एक शेर ने उन पर पंजा मार दिया।
उसका निशाना इतना तेज था कि एलेक के कूल्हों पर चोट लग गई। शुक्रिया उस गेम रेंजर का जिसने बंदूक से शॉट फायर किए और शेर को डरा दिया ताकि वो पीछे हट जाए।

शेर का हमला इतना गंभीर था कि एलेक को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। उसे डर था कि कहीं वो हमेशा के लिए अपने कूल्हे न खो बैठे। लेकिन डॉक्टर ने उसे आश्वासन दिया कि ऐसा कुछ नहीं होगा।

एलेक ने बताया,''मुझे नहीं पता मुझे क्या हो गया था। मुझे लगा भगवान मेरे जरिए जानवरों पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहते थे। हमें धरती के सब जानवरों पर प्रभुत्व हासिल नहीं है।'' एलेक की बात से यही समझ आता है कि कुछ वक्त के लिए उनमें ईश्वरीय शक्तियां आ गई थीं।
विज्ञापन


एलेक को टांकें लगे और एक रात अस्पताल में रखने के बाद उन्हें डिसचार्ज कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें