अगर रविवार के अखबार में अंतर बताओं और छिपी हुई चीजें ढूंढने वाली पहेली को आप आसानी से हल कर लेते थे तो ये तस्वीर भी आपके लिए आसान होगी। जरूरत है बस थोड़ा दिमाग लगाने और आंखें दौड़ाने की।
ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है और कई लोगों के दिमाग को हिला चुकी है क्योंकि वे इसे हल नहीं कर पाएं हैं। आपको करना बस इतना है कि इसमें 14 बाघ छिपे हैं, उन्हें ढूंढना है।
वैसे ये जितना आसान दिख रहा है उतना है नहीं। इसमें दो बड़े बाघ और 2 छोटे तो आराम से दिख रहे हैं लेकिन इसके अलावा भी 10 बाघ यही कहीं छिपे हैं। हिंट के लिए इतनी जानकारी काफी थी।
अगली स्लाइड में सारे बाघ दिखाए भी गए हैं। अगर नहीं ढूंढ पाए तो उसे देख लीजिए। देखिए जरा, आप कितने सही पहचान पाते हैं।