जानवरों की अजीबोगरीब दुनिया में कब क्या हो जाए, कहना मुश्किल है। कई सारी चीजों का हमें पहले से अंदाजा होता है। लेकिन कई बार जानवरों की भिड़ंत हमें हैरानी में छोड़ देती है।
न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक हाल ही में साउथ अफ्रीका के जांबिया के नॉरमन कार सफारीज चिनजौंबो कैंप में शेरों और हाथियों की ऐसी भिड़ंत देखने को मिली जिसपर यकीन करना मुश्किल था।
नदी किनारे एक सालभर के हाथी के पीछे 14 शेर पड़े हुए थे। नन्ही जान को बचाने के लिए वहां कोई ना था। इनमें से दो बड़े शेर हाथी के ऊपर ही चढ़ बैठे और छोड़ने को तैयार ना थे।