अपनी और घर के सुरक्षा को लेकर सभी में एक आम डर होता है। खाली छोड़ते हुए कोई उसे लॉक करना नहीं भूलता और रात के वक्त कुत्ते जैसे जानवर तक का सहारा लिया जाता है।
अगर जू की बात करें तो वहां वैसे भी काफी जानवर होते हैं। लेकिन डेली मेल के मुताबिक चीन के एक जू में बैठे गार्डस् को पता नहीं किस डर ने सताया कि उन लोगों ने जू के एक कुत्ते को ही शेरनी बना डाला।
ये तस्वीरें हाल ही में ट्विटर पर वायरल हुई जिसे देखकर सभी दंग रह गए। कुत्ते को शेरनी के खाल में देखकर उसकी तस्वीरों को एक क्यूटओवरलोड्स नाम के यूजर ने पोस्ट कीं।